NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC ने EPFO और श्रम मंत्रालय में 577 पदों पर निकाली भर्ती, 25 फरवरी से आवेदन
    अगली खबर
    UPSC ने EPFO और श्रम मंत्रालय में 577 पदों पर निकाली भर्ती, 25 फरवरी से आवेदन
    UPSC ने 577 पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती निकाली

    UPSC ने EPFO और श्रम मंत्रालय में 577 पदों पर निकाली भर्ती, 25 फरवरी से आवेदन

    लेखन राशि
    Feb 22, 2023
    10:47 am

    क्या है खबर?

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और मंत्रालय में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।

    इस भर्ती अभियान के तहत 577 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रकिया 25 फरवरी से शुरू होगी।

    योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 मार्चे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    पद

    किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

    577 में से 418 पदों पर प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और 159 पदों पर सहायक भविष्य निधि आयुक्त नियुक्त होंगे।

    प्रवर्तन अधिकारी के 204 पद अनारक्षित हैं, वहीं अनुसूचित जाति (SC) के 57, अनुसूचित जनजाति (ST) के 28, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 78 और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) के 51 पद आरक्षित हैं।

    सहायक भविष्य निधि आयुक्त के 68 पद अनारक्षित हैं, वहीं SC के 25, ST के 12, OBC के 38 और EWS के 16 पद हैं।

    पात्रता 

    ये है पात्रता मानदंड

    EPFO की इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरी कर ली हो। ग्रेजुएशन के साथ कंपनी कानून, श्रम कानून और लोक प्रशासन में डिप्लोमा किया हुआ है तो अच्छा रहेगा।

    प्रवर्धन अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है, वहीं सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए अधिकतम 35 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।

    जानकारी

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा। लिखित परीक्षा के 75 प्रतिशत अंक और साक्षात्कार के 25 प्रतिशत अंक होंगे। दोनों परीक्षा में अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

    परीक्षा पैटर्न

    क्या है परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम?

    लिखित परीक्षा 300 अंक की होगी। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे की होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ट प्रकार के होंगे।

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के पहले भाग में सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    दूसरे भाग में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, करेंट अफेयर्स, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, श्रम कानून, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर अनुप्रयोग, सामान्य मानसिक क्षमता और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सवाल होंगे।

    लिखित परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है।

    जानकारी

    कितना वेतन मिलेगा?

    प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के लेवल-8 के अनुसार 47,600-1,51,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के लेवल-10 के अनुसार 57,800-1,75,500 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    EPFO भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉग-इन करें।

    होम पेज पर EPFO से संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें और फॉर्म सबमिट करें।

    सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
    EPFO
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: भारतीय वन सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता भारतीय वन सेवा
    16 फ्रैक्चर के बावजूद नहीं टूटा उम्मुल का हौसला, पहले प्रयास में ही बनीं IAS IAS अधिकारी
    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में निबंध लेखन की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें? IAS अधिकारी

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

    नए लेबर कोड में हो सकता है चार दिवसीय कार्य सप्ताह और फ्री मेडिकल जांच भारत की खबरें
    1 जुलाई से लागू होंगे नए श्रम कानून, इन-हैंड सैलरी समेत इन चीजों में होगा बदलाव केंद्र सरकार
    सरकार को जनता से इस साल इन मुद्दों पर मिलीं सबसे अधिक शिकायतें स्वास्थ्य मंत्रालय
    छंटनी को लेकर घिरी अमेजन, श्रम मंत्रालय ने भेजा समन अमेजन

    EPFO

    कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाता: ऑनलाइन कैसे जोड़ें नॉमिनी की जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया बिज़नेस
    EPFO के 6 करोड़ खाताधारकों को 2018-19 की जमा राशि पर मिलेगा 8.65 प्रतिशत ब्याज वित्त मंत्रालय
    भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो उड़ जाएँगे PF खाते से पैसे भारत की खबरें
    इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना PF अकाउंट बैलेंस, फॉलो करें ये स्टेप्स आईफोन

    सरकारी नौकरी

    CBSE ने शुरू की CTET की प्रक्रिया, इस तारीख तक ही कर सकते हैं आवेदन CTET
    बिहार के मद्य निषेध विभाग में कांस्टेबल पदों पर हो रही भर्ती, देखें योग्यता और आवेदन बिहार
    CISF में कांस्टेबल पद पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
    NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025