NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप
    करियर

    NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप

    NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप
    लेखन शोभित शुक्ला
    Nov 19, 2022, 07:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    NDA परीक्षा का परिणाम जारी, जानें किसने किया टॉप
    UPSC ने NDA के नतीजे जारी किए

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA/NA I) भर्ती की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 519 उम्मीदवारों को सफलता हासिल हुई है। आयोग ने इसकी आधिकारिक सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा कर दी है और उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

    6.69 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 की पहली NDA भर्ती के लिए लगभग 6.69 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें 1.47 लाख आवेदन महिलाओं के थे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर कुछ दिनों पहले ही महिला उम्मीदवारों को NDA भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया गया है। इससे पहले NDA में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे।

    किसने किया टॉप?

    आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में 2022 की पहली परीक्षा में रुबिन सिंह टॉपर रहे हैं। इसके अलावा टॉप 10 की लिस्ट में दूसरा और तीसरा स्थान काबिज कर बेटियों ने भी सफलता का परचम लहराया है। यहां अनुष्का बोर्डे दूसरे पायदान पर रहीं, वहीं तीसरे स्थान पर वैष्णवी गोर्डे रहीं। इस भर्ती में कुल उम्मीदवारों की संख्या में करीब 22 प्रतिशत महिलाएं थीं।

    पास होने के बाद कहां मिलेगा प्रवेश?

    UPSC ने बताया कि अंतिम परिणाम की सूची में कुल 519 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों अकादमियों में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है। अब इन्हें NDA के 149वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के 111वें कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। वो उम्मीदवार जिन्होंने UPSC NDA की परीक्षा दी थी, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    कितने दिनों तक उपलब्ध रहेगी मेरिट लिस्ट?

    NDA/NA-I की भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार के बाद जारी की जाने वाली यह सूची अंतिम सूची है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि यह सूची जारी होने के बाद महज 15 दिनों तक ही रहेगी। यह सूची 17 नवंबर, 2022 को upsc.gov.in पर जारी की गई थी। आपको बता दें कि UPSC ने 10 अप्रैल, 2022 को NDA की परीक्षा आयोजित की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
    सेना में भर्ती

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: गिरावट के साथ सेंसेक्स 60,092 अंक पर तो निफ्टी 17,894 अंक पर बंद शेयर बाजार समाचार
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार
    आदिल दुर्रानी ने की राखी सावंत संग अपनी शादी की पुष्टि, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर राखी सावंत
    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा ने UAE के खिलाफ जड़ा धुंआधार अर्धशतक भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC: तमिलनाडु के जयगणेश ने असफलताओं से नहीं मानी हार, सातवीं बार में बने IAS अधिकारी सरकारी नौकरी
    UPSC: श्वेता ने दो बार परीक्षा पास कर छोड़ी नौकरी, तीसरी बार में बनीं IAS परीक्षा

    सरकारी नौकरी

    उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4,000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन स्वास्थ्य मंत्रालय
    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने निकाली 13,404 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन केंद्रीय विद्यालय संगठन
    HPSC: PGT शिक्षक के 4,476 पदों पर हो रही भर्ती, कैसे करें आवेदन? हरियाणा लोक सेवा आयोग
    मध्य प्रदेश: सहकारी बैंकों में निकली क्लर्क और सोसायटी मैनेजर के 2,254 पदों पर भर्ती बैंकिंग

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

    किसान के बेटे ने सेना में जाने के लिए घरवालों से छिपाई IIT में मिली सफलता पुणे
    UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NDA के पहले महिला बैच की परीक्षा में हरियाणा की शनन ढाका ने किया टॉप हरियाणा
    UPSC ने NDA और NA के नतीजे जारी किए, अर्श पाण्डेय ने हासिल की पहली रैंक भारतीय सेना

    सेना में भर्ती

    ताइवान में अब एक साल के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य, चीन की धमकियों को लेकर फैसला  ताइवान
    जम्मू-कश्मीर से अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना में प्रशिक्षण के लिये तैयार जम्मू-कश्मीर
    सेना के तीनों सशस्त्र बलों में 1.35 लाख कर्मियों की कमी, संसद में सरकार ने बताया रक्षा मंत्रालय
    भारतीय सेना में भर्ती के बिना ही महीनों तक नौकरी करता रहा उत्तर प्रदेश का युवक भारतीय सेना

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023