Page Loader
UPSC परीक्षा पास करके IAS और IPS बनने के लिए 10वीं के बाद चुनें ये विषय
IAS बनने के लिए 10वीं के बाद ये विषय चुनें (तस्वीरः फ्रीपिक)

UPSC परीक्षा पास करके IAS और IPS बनने के लिए 10वीं के बाद चुनें ये विषय

लेखन राशि
Mar 14, 2023
11:37 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर IAS और IPS बनने का सपना देश के लाखों युवाओं का है। इस सपने को पूरा करने के लिए कई युवा 10वीं के बाद से ही तैयारी में जुट जाते हैं। 10वीं के बाद UPSC की तैयारी में आगे बढ़ने के लिए सही विषय का चुनाव बहुत जरूरी है। आज हम आपको उन विषयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो UPSC की तैयारी में महत्वपूर्ण हैं।

पाठ्यक्रम

सबसे पहले जानिए UPSC का पाठ्यक्रम 

UPSC की परीक्षा 3 चरणों में होती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1 में अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और पारिस्थितिकी से संंबधित सवाल पूछे जाते हैं। पेपर 2 में गणित, रीजिनिंग और अंग्रेजी से संबंधित सवाल आते हैं। मुख्य परीक्षा में निबंध, इतिहास, राजनीति, प्रौद्योगिकी सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय होते हैं। उम्मीदवार अपनी रुचि के अनुसार वैकल्पिक विषय का चुनाव कर सकते हैं।

मानविकी

10वीं के बाद मानविकी विषय

अगर आप 10वीं के बाद UPSC की तैयारी शुरू करना चाहते हैं तो मानविकी विषय सबसे अच्छा होगा। इस विषय में UPSC की प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े सारे विषय कवर हो जाते हैं। इसमें छात्र इतिहास, सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषय पढ़ते हैं। मानविकी के विद्यार्थियों को UPSC की तैयारी करने में सबसे ज्यादा फायदा होता है क्योंकि छात्र स्कूल में ही अपने आधार को मजबूत कर लेते हैं और बाद में कम पढ़ाई की जरूरत होती है।

गणित

विज्ञान विषय भी है उपयोगी

UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए विज्ञान भी महत्वपूर्ण विषय है। विज्ञान विषय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी शामिल हैं, लेकिन अगर आप गणित को चुनते हैं तो तैयारी में फायदा रहेगा। UPSC के पेपर 2 का स्तर दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है, ऐसे में गणित पर मजबूत पकड़ होना आवश्यक है। इससे आप UPSC मुख्य परीक्षा के वैकल्पिक विषय में गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और विज्ञान संकाय के अन्य विषय ले सकेंगे और तैयारी में दिक्कत नहीं होगी।

विषय

इस विषय में भी आगे बढ़ सकते हैं

UPSC के पाठ्यक्रम में अलग-अलग विषय हैं। इन्हीं में से एक विषय है अर्थशास्त्र और फाइनेंस। अगर आप चाहें तो 10वीं के बाद कॉमर्स लेकर भी अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। कॉमर्स की पढ़ाई के दौरान आप देश की वित्तीय व्यवस्था को अच्छे से समझ सकेंगे और बैंकिंग सेक्टर के बारे में पढ़ेंगे। ये पढ़ाई प्रारंभिक परीक्षा में काम आएगी। इसके अलावा आप आगे चलकर मुख्य परीक्षा के वैकल्पिक विषय में अर्थशास्त्र ले सकते हैं।