NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानिए UPSC के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
    अगली खबर
    जानिए UPSC के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
    UPSC परीक्षा के लिए नोट्स बनाने के लिए टिप्स

    जानिए UPSC के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

    लेखन राशि
    Feb 23, 2023
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा भारत में आयोजित होने वाली सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है।

    इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार की सलाह दी जाती हैं। इन्हीं में से एक सलाह है नोट्स बनाने की।

    नोट्स बनाना UPSC की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परीक्षा के लिए नोट्स बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    आइए परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका जानते हैं।

    लिखना

    नोट्स में सब कुछ न लिखें

    कई छात्र नोट्स बनाने के महत्व को समझे बिना नोट्स बनाने लगते हैं। नोट्स बनाने का मतलब है केवल उन चीजों को लिखना, जिन्हें आप भूल सकते हैं और जिन चीज़ों को समय के साथ संशोधित किया जा सकता है।

    नोट्स बनाते समय जानकारी को सटीक तरीके से लिखें, ताकि आप उन चीज़ों को याद रख सकें।

    नोट्स बनाने से पहले सभी जानकारी एकत्रित कर लें और उसे 2 से 3 बार पढ़ने के बाद ही नोट्स बनाएं।

    मैप

    माइंड-मैप और फ्लो चार्ट बनाएं

    नोट्स बनाते समय माइंड-मैप या फ्लो चार्ट बनाएं। इन तरीके से आपके नोट्स रोचक बनेंगे। फ्लो चार्ट न केवल नोट्स को याद करने में मदद करते हैं, बल्कि ये उत्तर लेखन में भी काम आते हैं।

    जब समय की कमी हो, तब आप पूरे टॉपिक को न पढ़कर केवल फ्लो चार्ट देख सकते हैं, जिसमें टॉपिक से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं।

    ये छोटी-छोटी चीजें आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मददगार साबित होंगी।

    स्टेटिक

    लंबे पाठ्यक्रम वाले विषयों के भी बनाएं नोट्स

    UPSC की परीक्षा में लंबे विषयों के लिए नोट्स बनाना जरूरी है। NCERT की किताबों का अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल और राजनीति शास्त्र जैसे विषयों का पाठ्यक्रम बहुत बड़ा है।

    इन विषयों को बार-बार दोहराने की आवश्यकता होती है, लेकिन इनकी किताबों में बहुत सारी जानकारियां होती हैं।

    परेशानी से बचने के लिए आप इन विषयों के नोट्स जरूर बनाएं। इनकी जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्यों को एक साथ संशोधित करके रख लें।

    इससे आपको रिवीजन में आसानी होगी।

    हाईलाइट

    हाईलाइटर का इस्तेमाल करें

    UPSC की परीक्षा में नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट कर लें। इसके लिए आप पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी आदि रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

    पीले रंग से उन प्वाइंट्स को हाईलाइट करें जो कम महत्वपूर्ण हैं और गुलाबी रंग से ज्यादा महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को हाईलाइट करें।

    हरे रंग से सबसे ज्यादा दोहराए जाने वाले टॉपिकों को हाईलाइट कर लें। इस तरह से हाईलाइट नोट्स से पढ़ाई में मदद मिलेगी।

    जानकारी

    प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अलग-अलग नोट्स बनाएं

    UPSC में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दो चरण होते हैं। दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों के लिए अलग-अलग नोट्स बनाएं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए संक्षिप्त और मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत नोट्स बनाने की जरूरत होती है।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स के नोट्स बनाने से बचें

    UPSC की परीक्षा की तैयारी के दौरान कई उम्मीदवार करेंट अफेयर्स पर नोट्स बनाने लगते हैं। ऐसा करने से समय बर्बाद होता है और नोट्स का ढेर इकट्ठा हो जाता है।

    इन्हें रिवाइज करना बेहद मुश्किल काम है। करेंट अफेयर्स तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ऑनलाइन वेबसाइट और मैगजीन देखें।

    अगर आप अखबार या मैगजीन में किसी समसामयिक विषय के बारे में पढ़ते हैं तो उनके महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को लिख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में निबंध लेखन की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UPSC: सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए लोक प्रशासन विषय की तैयारी कैसे करें? IAS अधिकारी
    स्कूल में फेल होने वाली IAS अंजू ने पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा राजस्थान
    UPSC: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में टेस्ट सीरीज हल करने का क्या महत्व है? परीक्षा तैयारी

    परीक्षा

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखें जल्द होंगी जारी, अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    CAT के आयोजन में कुछ ही दिन शेष, जानें अहम बातें और तैयारी की टिप्स कॉमन एडमिशन टेस्ट
    UPSSSC ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक के 1,262 पदों की भर्ती के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया UPSSSC
    UPSC: पश्चिम बंगाल की तरुणी पांडेय को पहले प्रयास में मिली सफलता, यूट्यूब से की तैयारी CRPF

    परीक्षा तैयारी

    इन किताबों से करें UPSC परीक्षा की तैयारी, सफलता की राह होगी आसान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाना चाहते हैं सफलता तो भूलकर भी न करें ये गलतियां IAS अधिकारी
    BHU में UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू, इन छात्रों को होगा फायदा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    IBPS PO 2022: प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी में काम आएंगे ये टिप्स परीक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025