NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन
    करियर

    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन

    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन
    लेखन शोभित शुक्ला
    Nov 22, 2022, 08:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन
    BSSC ने अपराध अनुसंधान विभाग में वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्माीदवारों के बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से अपराध अनुसंधान विभाग पटना में वरीय वैज्ञानिक सहायक के 100 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। ऐसे में इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BSSC की वेबसाइट पर जाकर 22 नवंबर से 24 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    किन-किन पदों पर की जाएगी भर्ती?

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वरीय वैज्ञानिक सहायक (भौतिकी), वरीय वैज्ञानिक सहायक (आग्नेयास्त्र), वरीय वैज्ञानिक सहायक (फोटो), वरीय वैज्ञानिक सहायक (साइबर), वरीय वैज्ञानिक सहायक (सामान्य रसायन), वरीय वैज्ञानिक सहायक (नारकोटिक्स), वरीय वैज्ञानिक सहायक (सीरम), वरीय वैज्ञानिक सहायक (नारको एनालाईसिस) जैसे कई अन्य पदों पर भर्ती की जानी है। इस सभी श्रेणी के पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या का कुल 35 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है।

    किस श्रेणी के हैं कितने पद?

    इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 10, आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) आठ, अत्यंत पिछङा वर्ग के 18 पद, अनुसूचित जाति (ST) के 18, अनुसूचित जनजाति (SC) के एक और पिछङे वर्ग की महिलाओं के लिए दो पद शामिल हैं। भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे कर सकते हैं आवेदन?

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद विषय वाले सेक्शन पर जाकर विज्ञापन संख्या 02/22 वाले सेक्शन पर जाना होगा। इस विकल्प का चुनाव करते ही सीनियर साइंटिस्ट अस्सिटेंट (एप्लीकेशन फॉर्म) वाले विकल्प के सामने लिंक वाले विकल्प पर क्लिक करें। जहां मांगी गई सभी डिटेल्स भरकर पंजीकरण पूरा कर लें और फॉर्म भरकर प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    चयन प्रक्रिया और वेतन?

    इस भर्ती के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पिछङा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 प्रतिशत अंक और अन्य आरक्षित वर्ग का उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद 20 अंकों के साक्षात्कार से गुजरना होगा। इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 9,300 रुपये, ग्रेड-पे 4,200 समेत 38,400 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    सरकारी नौकरी
    परीक्षा तैयारी
    बिहार कर्मचारी चयन आयोग

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    बिहार

    बिहार: नालंदा में परीक्षा में देर से पहुंचने पर रोका तो छात्राओं ने फांदा गेट, हंगामा बोर्ड परीक्षाएं
    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख नीतीश कुमार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण भारत जोड़ो यात्रा

    सरकारी नौकरी

    उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4,000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन स्वास्थ्य मंत्रालय
    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने निकाली 13,404 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन केंद्रीय विद्यालय संगठन
    HPSC: PGT शिक्षक के 4,476 पदों पर हो रही भर्ती, कैसे करें आवेदन? हरियाणा लोक सेवा आयोग
    मध्य प्रदेश: सहकारी बैंकों में निकली क्लर्क और सोसायटी मैनेजर के 2,254 पदों पर भर्ती बैंकिंग

    परीक्षा तैयारी

    CBSE: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', आप भी हो सकते हैं शामिल CBSE
    CBSE: बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स CBSE
    मध्य प्रदेश: MPESB ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश
    UPSC की तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, कम समय में हासिल कर सकते हैं सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग

    बिहार: 2,000 से अधिक पदों पर BSSC CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023