LOADING...
दिल्ली एयरपोर्ट बना दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, शंघाई को पछाड़ा
दिल्ली एयरपोर्ट बना दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (तस्वीर: दिल्ली एयरपोर्ट)

दिल्ली एयरपोर्ट बना दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, शंघाई को पछाड़ा

Apr 14, 2025
03:12 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच भारत का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली एयरपोर्ट) दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हो गया है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे ने 2024 में 7.78 करोड़ यात्रियों को संभाला, जिससे वह 8वें स्थान पर पहुंच गया। यह चीन के शंघाई एयरपोर्ट से एक स्थान ऊपर आया है, जो अब 9वें स्थान पर है।

वृद्धि

हवाई यात्रा में रिकॉर्ड वृद्धि, भारत भी पीछे नहीं 

ACI की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक हवाई यात्रियों की संख्या 9.5 अरब तक पहुंच गई, जो महामारी से पहले 2019 के मुकाबले 3.8 प्रतिशत अधिक है। भारत जैसे देश, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इस उछाल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन आर्थिक चुनौतियां और एयरलाइन संसाधनों की कमी भविष्य में असर डाल सकती है

दुबई 

दुबई बना सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा जहां 9.23 करोड़ यात्रियों के साथ दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा बना है। वहीं, भारत का दिल्ली हवाई अड्‌डा इस साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही उड़ानों के चलते दुनिया के शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। इससे साफ है कि भारत की हवाई यात्रा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और देश की कनेक्टिविटी तथा पर्यटन दोनों को इसका फायदा मिल रहा है।

Advertisement

कार्गो 

कार्गो में भी बढ़ी हलचल

कार्गो संचालन में भी एशिया के हवाई अड्डों ने अच्छी पकड़ दिखाई है। हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024 में सबसे व्यस्त कार्गो एयरपोर्ट बना, जहां 49 लाख मीट्रिक टन माल संभाला गया। शंघाई हवाई अड्‌डा एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गया, जबकि अमेरिका का मेम्फिस तीसरे स्थान पर खिसक गया। भारत का कोई हवाई अड्‌डा टॉप कार्गो लिस्ट में नहीं आया, लेकिन यात्री ट्रैफिक के साथ कार्गो क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement