Page Loader
कर्नाटक: बेंगलुरु में पिछले 2 दिन से बेहद नीचे उड़ रहा विमान, स्थानीय लोग घबराए
कर्नाटक के बेंगलुरु में 2 दिन से काफी नीचे उड़ रहा यात्री विमान ( प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@sayareakd)

कर्नाटक: बेंगलुरु में पिछले 2 दिन से बेहद नीचे उड़ रहा विमान, स्थानीय लोग घबराए

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2024
03:18 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी के बेंगलुरु में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विमान पिछले 2 दिनों से कोरमंगला इलाके में काफी नीचे उड़ रहा है। इंडिया टुडे के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने इसकी वीडियो बनाई है। कई एक्स उपयोगकर्ताओं का कहना है कि विमान काफी नीचे से गुजर रहा था और उसने HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) हवाई अड्डे के ऊपर लगभग 6 चक्कर लगाए। विमान के गुजरते समय होने वाला शोर भी परेशान कर रहा है।

विमान

विमान की हुई पहचान?

रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्यिक उड़ानों पर नजर रखने वाले फ्लाइटरडार24 ने कहा कि विमान बोइंग 777-337 (ER) था। इसकी पंजीकरण संख्या K7067 है, जिसका उपयोग राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे प्रमुख की उड़ान के लिए किया जाता है। उड़ान डाटा से पता चला कि विमान दिल्ली से रवाना होकर HAL हवाई अड्डे के चारों ओर 6 चक्कर लगाए और 3 अप्रैल को शाम 5:32 बजे दिल्ली से रवाना हुआ और बेंगलुरु से रात 10:54 बजे लौटा।

ट्विटर पोस्ट

आसपास के इलाके में उड़ते विमान की बनाई वीडियो