NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना से खलबली, बढ़ाई गई हवाई अड्डे की सुरक्षा
    अगली खबर
    मुंबई: इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना से खलबली, बढ़ाई गई हवाई अड्डे की सुरक्षा
    मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।

    मुंबई: इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना से खलबली, बढ़ाई गई हवाई अड्डे की सुरक्षा

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 02, 2022
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

    इस ईमेल में हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान में बम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान को रोककर उसकी तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला।

    बाद में विमान को रवाना कर हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

    ईमेल

    धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?

    हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ था। उसमें मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6045 में बम रखा होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के इलाके को खाली कराया और विमान की जांच की, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उसके बाद उड़ान को रवाना किया गया।

    जांच

    ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है पुलिस

    अधिकारियों ने बताया कि भले ही जांच में ईमेल की धमकी फर्जी निकली है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह पूरे हवाई अड्डे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    अधिकारियों ने बताया कि फर्जी ईमेल के कारण उड़ान के संचालन में देरी हुई थी। हालांकि, मामले की जानकारी देकर यात्रियों से सहयोग की अपील की गई थी।

    धमकी

    मुंबई में पिछले महीने भी मिली थी धमकी

    मुंबई में बम की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी मुंबई में बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली थी। जिसमें मुंबई शहर को दहलाने की बात कही गई थी।

    मैसेज में मुंबई में आतंकवादियों के दाखिल होने और भीड़-भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

    पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की थी। बाद में इस मामले में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

    अन्य

    दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर शुक्रवार को मिली थी धमकी

    इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बम की झूठी सूचना के बाद मलेशिया जाने वाली उड़ान को रोका गया था।

    पुलिसकर्मियों ने कई घंटों तक विमान की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद कुछ नहीं मिलने पर विमान को रवाना किया गया था।

    मलेशिया एयरलाइंस की MH 173 उड़ान दोपहर 1 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तभी बम की सूचना मिलने पर उसे रोक लिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    इंडिगो
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    दिल्ली

    दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 27 साल में चुराई 5,000 कार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर नहीं चलेंगे पटाखे, 1 जनवरी तक रहेगा प्रतिबंध दिवाली
    राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने उनकी हालत पर दिया अपडेट, कहा- स्थिर हैं लेकिन दुआ कीजिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    प्रधानमंत्री मोदी को अरविंद केजरीवाल का पत्र, 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों को बताया कबाड़खाना नरेंद्र मोदी

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन भारत की खबरें
    नौ वर्षीय बच्चे ने बनाया दिल्ली एयरपोर्ट का मॉडल, अथॉरिटी की तरफ से मिला खास तोहफा दिल्ली
    मैक्सिको ने 311 भारतीयों को वापस भेजा, अमेरिका में अवैध प्रवेश की थी तैयारी भारत की खबरें

    इंडिगो

    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच मुंबई

    मुंबई पुलिस

    पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी ने जारी किया पहला बयान, जानिए क्या कहा राज कुंद्रा
    मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई मुंबई
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025