Page Loader
दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम में डगमगाया, यात्रियों की सांसें अटकी
दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान में लगे झटके (तस्वीर: विकिमीडिया)

दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम में डगमगाया, यात्रियों की सांसें अटकी

लेखन गजेंद्र
Feb 20, 2024
10:18 am

क्या है खबर?

दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण हवा में 2 झटके झेलने पड़े। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटक गई। इंडिगो की उड़ान 6E6125 ने सोमवार को शाम 5ः25 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान मौसम खराब होने से विमान हवा में डगमगाने लगा। इस परिस्थिति में यात्री काफी घबरा और सहम गए। हालांकि, कुछ देर बाद झटके बंद होने पर सबने राहत की सांस ली।

यात्रा

यात्री पढ़ने लगे दुआ

विमान में सवार कश्मीर सेवा संघ के प्रमुख बाबा फिरदौस ने बताया कि कुछ समय के लिए ऐसा लगा, जैसे जीवन का अंतिम समय आ गया। उन्होंने बताया कि जब विमान हिल रहा था तो लोगों ने दुआ करना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यात्री झटके लगने के दौरान विमान में सहमे दिख रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मौसम काफी खराब है। यहां बर्फबारी और बारिश हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

सामने आया विमान के अंदर का वीडियो