NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें /  #NewsBytesExplainer: अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारकों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, क्या निर्वासित किया जा सकता है? 
    अगली खबर
     #NewsBytesExplainer: अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारकों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, क्या निर्वासित किया जा सकता है? 
    अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों को परेशान किए जाने की खबरें हैं

     #NewsBytesExplainer: अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारकों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, क्या निर्वासित किया जा सकता है? 

    लेखन आबिद खान
    Mar 19, 2025
    11:34 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों को परेशान किए जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेने, प्रताड़ित करने और ग्रीन कार्ड लौटाने का दबाव बनाने की खबरें हैं।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई की बात तो कही थी, लेकिन ग्रीन कार्ड धारकों के बारे में कुछ नहीं कहा था। ऐसे में ग्रीन कार्ड धारकों की प्रताड़ना के मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।

    आइए आज ग्रीन कार्ड के बारे में जानते हैं।

    ग्रीन कार्ड

    सबसे पहले जानिए क्या होता है ग्रीन कार्ड?

    ग्रीन कार्ड को कानूनी तौर पर स्थायी निवासी कार्ड के नाम से जाना जाता है।

    ये अमेरिकी नागरिकता के बाद का दूसरा स्तर है और इससे गैर-नागरिकों को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने का अधिकारी मिलता है। इसे हर 10 साल में नवीनीकृत कराना होता है।

    अगर आपके पास 3 से 5 साल तक ग्रीन कार्ड रहता है तो आप अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    फायदे

    ग्रीन कार्ड धारकों को क्या फायदे मिलते हैं? 

    ग्रीन कार्ड धारक अनिश्चितकाल तक के लिए अमेरिका में रह सकते हैं और किसी भी कंपनी या एजेंसी के लिए कानूनी तौर पर काम कर सकते हैं।

    इन्हें अमेरिकी नागरिकों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सहायता का भी लाभ मिलता है और स्थानीय सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

    ग्रीन कार्ड धारक कितनी भी बार अमेरिका से बाहर आ या जा सकते हैं।

    अधिकार

    ग्रीन कार्ड धारकों को मिलते हैं ये अधिकार

    ग्रीन कार्ड धारकों को वैध स्थायी निवासी (LPR) के रूप में जाना जाता है। इन्हें विदेश यात्रा के बाद अमेरिका लौटने का कानूनी अधिकार है और अमेरिकी कानून द्वारा संरक्षण भी दिया जाता है।

    हालांकि, अधिकारी इनसे कुछ जांच और पूछताछ कर सकते हैं।

    अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) के मुताबिक, ग्रीन कार्ड धारक अमेरिका में स्थायी रूप से निवास कर सकते हैं, बशर्ते वे कोई ऐसा काम न करे, जिससे आव्रजन कानून के तहत निर्वासित किए जा सकें।

    जिम्मेदारियां

    ग्रीन कार्ड धारकों की ये हैं जिम्मेदारियां

    ग्रीन कार्ड धारकों को अमेरिका के सभी संघीय और स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा।

    अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा और आय की जानकारी अमेरिकी आंतरिक राजस्व सेवा (IRS) और राज्य कराधान प्राधिकारियों को देनी होगी।

    18 से 25 साल के ग्रीन कार्ड धारक पुरुषों को संभावित सैन्य भर्ती के लिए पंजीयन कराना जरूरी होगा।

    हालांकि, वे मतदान नहीं कर सकते, लेकिन उन्हें लोकतांत्रिक सरकार का समर्थन करना होगा।

    रद्द

    कब रद्द किया जाता है ग्रीन कार्ड?

    अगर ग्रीन कार्ड धारक विवाह में धोखाधड़ी, अपराध और मादक द्रव्यों के सेवन में शामिल हो।

    अगर वे किसी अपराध में दोषी ठहराए जाते हैं और सजा होती है तो उन्हें निर्वासित भी किया जा सकता है।

    अगर आपने ग्रीन कार्ड पाने के लिए फर्जी दस्तावेज या आव्रजन प्रक्रिया में धोखाधड़ी की तो भी कार्ड रद्द हो सकता है।

    आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने या आतंकवादी संगठन का समर्थन करने पर।

    जानकारी

    नागरिकता से कितना अलग है ग्रीन कार्ड?

    ग्रीन कार्ड नागरिकता के मुकाबले केवल 3 पैमानों पर अलग है। ग्रीन कार्ड धारकों को मतदान का अधिकार नहीं होता है, वे अमेरिका का पासपोर्ट नहीं रख सकते हैं और उन पर कुछ मामलों में निर्वासन का जोखिम रहता है।

    भारतीय

    अमेरिका में कितने भारतीयों के पास ग्रीन कार्ड है?

    वित्त वर्ष 2024 और अब तक के कुल आंकड़ों में अमेरिकी नागरिकता या ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वालों में भारतीय मेक्सिको के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

    USA फैक्ट्स के मुताबिक, 2013 से 2022 तक अमेरिका में 7.16 लाख भारतीयों को ग्रीनकार्ड मिला है। 2022 में 1.27 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिला है।

    फिलहाल करीब 12 लाख से ज्यादा प्रवासी भारतीयों ने ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रखा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर क्या है विवाद? भगवंत मान
    IPL इतिहास में 100 या उससे अधिक रनों से सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    आर माधवन ने NCERT पाठ्यक्रम पर उठाया सवाल, पूछा- तमिल इतिहास पर सिर्फ एक अध्याय क्यों? आर माधवन
    ऐपल भारत में खोलेगी 4 नए स्टोर, जानिए कब होगी शुरुआत  ऐपल

    अमेरिका

    बजट सत्र का दूसरा चरण कल से, वक्फ विधेयक समेत इन मुद्दों पर हंगामे की संभावना  लोकसभा
    मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया उड़ान को बम की धमकी, 8 घंटे बाद लौटा एयर इंडिया
    कौन है पंजाब में गिरफ्तार ड्रग तस्कर शहनाज सिंह, जिसे ढूंढ रही है अमेरिका की FBI? पंजाब
    एयर इंडिया की शिकागो वापस लौटी उड़ान के शौचालय क्यों हुए थे जाम? सामने आया कारण शिकागो

    डोनाल्ड ट्रंप

    ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या अचानक बढ़ी, क्या है वजह?  ब्रिटेन
    डोनाल्ड ट्रंप की हमास को अंतिम चेतावनी, कहा- बंधकों को रिहा करो वरना सब मारे जाओगे हमास
    डोनाल्ड ट्रंप-जस्टिन ट्रूडो के बीच फोन पर हुई बात, टैरिफ समेत किन मुद्दों पर चर्चा हुई?  कनाडा
    अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए भारत तैयार, दोनों देशों में हो सकता है व्यापार समझौता  अमेरिका

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, क्या पद से हटा पाएगा विपक्ष?  राज्यसभा
    #NewsBytesExplainer: सीरिया में तख्तापलट का भारत पर क्या होगा असर, कैसे हैं दोनों देशों के संबंध?  सीरिया
    #NewsBytesExplainer: अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है और किसके खिलाफ लाया जा सकता है?  जगदीप धनखड़
    #NewsBytesExplainer: विवादित टिप्पणी करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, कैसे हटाए जाते हैं जज? इलाहाबाद हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025