NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / उत्तराखंड सुरंग हादसा: इन देशों में भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
    अगली खबर
    उत्तराखंड सुरंग हादसा: इन देशों में भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
    उत्तरकाशी के सुरंग हादसे में फंसे हैं 40 मजदूर

    उत्तराखंड सुरंग हादसा: इन देशों में भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

    लेखन महिमा
    Nov 17, 2023
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के साथ सुरंगों का निर्माण बढ़ रहा है। अधिकांश सुरंग निर्माण परियोजनाएं सुरक्षित रूप से पूरी हो जाती हैं।

    हालांकि, कभी-कभी ऐसी कई घटनाएं हो जाती हैं, जो संपत्ति और जीवन के नुकसान का कारण बनती हैं।

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुआ सुरंग हादसा भी इन्हीं में से एक है, जो मजदूरों के फंसे होने के कारण चर्चा में है।

    आइए दुनियाभर के ऐसे ही कुछ हादसों पर नजर डालते हैं।

    उत्तरकाशी

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सुबह लगभग 5:00 बजे भूस्खलन के चलते ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया था, जिसमें 40 मजदूर अंदर फंस गए। अभी 5 दिन बाद तक इन्हें निकाला नहीं जा सका है।

    मजदूरों को ट्रेंचलेस तकनीक के जरिए निकालने का काम किया जा रहा है। अमेरिकन ऑगर मशीन से ड्रिलिंग कर 900 मिमी की माइल्ड स्टील पाइप डाली जा रही है, जो मजदूरों को निकलने के लिए पर्याप्त चौड़ी है।

    यूरोप

    फ्रांस से इटली जाने वाली सुरंग में आग

    24 मार्च, 1999 को फ्रांस और इटली के बीच स्थित मोंट ब्लांक सुरंग से गुजरते समय एक ट्रक में आग लग गई थी।

    ये हादसा सुरंग के बीचों-बीच हुआ था और आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में अन्य कई वाहन भी आ गए। हादसे में 39 लोग मारे गए थे।

    इसके बाद सुरंग की सुरक्षा में सुधार के लिए इसमें बड़े बदलाव किए गए थे। नेशनल ज्योग्राफिक ने इस पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है।

    थाइलैंड

    थाइलैंड सुरंग हादसा

    23 जून, 2018 को थाईलैंड में 12-16 की उम्र के 12 बच्चे और उनका एक कोच एक 4 किलोमीटर लंबी सुरंग (गुफा) में 7 दिनों तक फंसे रहे थे।

    इस दौरान बच्चों को उच्च प्रोटीन वाला तरल आहार और एंटीबायोटिक दवाओं की भारी खुराक दी गई थी।

    देश की नौसेना ने भारी संख्या में गुफा से पानी बाहर निकालकर इन बच्चों को बाहर निकाला था।

    अभी उत्तराखंड में इसी बचाव टीम से मदद ली जा रही है।

     यूनाइटेड किंगडम में हीथ्रो एक्सप्रेस

    UK का हीथ्रो सुरंग हादसा

    यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी 21 अक्टूबर, 1994 को हीथ्रो एक्सप्रेस रेल लिंक पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।

    यहां एक साल से काम चल रहा था और इंजीनियर हीथ्रो हवाई अड्डे के नीचे सुरंग खोद रहे थे।

    21 अक्टूबर को मजदूर बाहर निकले ही थे कि सुरंगे ढहने लगीं और अगले तीन दिनों तक हवाई अड्डे के चारों ओर सुरंगें ढहती रहीं। गनीमत रही कि मजदूर बाहर निकल चुके थे, वर्ना इसमें सैकड़ों जानें जा सकती थीं।

    जानकारी

    स्विट्जरलैंड का गोथर्ड सुरंग हादसा 

    10 अगस्त, 2023 को मालवाहक गाड़ियों के पटरी से उतरने के बाद स्विस गोथर्ड सुरंग को बंद कर दिया गया था। यह दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।

    नॉर्वे सुरंग हादसा

    नॉर्वे के सुरंग हादसे

    23 जून, 2011 को नॉर्वे में हुरम और ड्रोबक के बीच ओस्लोफजॉर्ड सुरंग के सबसे निचले बिंदु पर कागज से लदे एक ट्रक में आग लग गई थी। इस घटना के तुरंत बाद बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई, जिससे मौके पर फंसे लोगों को बचाया गया।

    इसे तरह 2015 में नॉर्वे की एक समुद्री सुरंग में 16,500 लीटर पेट्रोल ले जा रहे एक टैंकर में आग लग गई थी, जिससे काफी अधिक नुकसान हुआ था।

    कारण?

    क्यों होते हैं सुरंग हादसे ?

    अप्रत्याशित जमीनी स्थितियां निर्माण के दौरान सुरंग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण होती हैं।

    सुरंग बनाने की तकनीकों में सुधार के बावजूद कई बार जमीनी स्थितियों का सटीक पूर्वानुमान लगाना बेहत चुनौतीपूर्ण होता है और इसमें चूक हादसे का कारण बन जाती है।

    सुरंगों में दुर्घटनाएं खुले आसमान की तुलना में अधिक खतरनाक होती हैं। सुरंग में फंस जाने पर बचना कभी-कभी कठिन हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी से लोग मरने लगते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    उत्तरकाशी
    थाईलैंड
    नॉर्वे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    उत्तराखंड

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 81 लोगों ने गंवाई जान हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में पहाड़ से बुलडोजर पर गिरे बड़े पत्थर, बाल-बाल बचा चालक; देखें वीडियो पिथौरागढ़
    उत्तराखंड: पुल-सड़कें ध्वस्त, 2 पाइप के पुल से गर्भवती को ले जाना पड़ा अस्पताल; देखें वीडियो प्राकृतिक आपदा

    उत्तरकाशी

    उत्तराखंड में छह माह और तीन साल के बच्चों के खिलाफ क्वारंटाइन उल्लंघन का मामला दर्ज उत्तराखंड
    उत्तराखंड: इस महिला के लिए वरदान बना लॉकडाउन, 24 साल बाद मिल गया बेटा; जानिए मामला उत्तराखंड
    चार धाम यात्रा: ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार धंसने से 10,000 श्रद्धालु फंसे उत्तराखंड
    उत्तराखंड: हिमस्खलन में फंसे 29 पर्वतारोहियों में से 10 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी उत्तराखंड

    थाईलैंड

    समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण 2050 तक डूब सकते हैं मुंबई समेत ये शहर भारत की खबरें
    'हाउडी मोदी' के बाद आज बैंकॉक में 'स्वास्दी पीएम मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप
    बीच सड़क पर्यटकों से भरी कार पर बैठ गया हाथी, देखें वायरल वीडियो कार
    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ जापान

    नॉर्वे

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन पाकिस्तान समाचार
    ग्लोबल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 स्थान नीचे फिसला भारत, जानें क्या रहे कारण चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025