Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
इमैनुएल मैक्रों
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं
दुनिया

#Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं

#Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 30, 2018, 04:13 pm 4 मिनट में पढ़ें
#Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं

साल 2018 चंद घंटों में खत्म हो जाएगा। हर साल की तरह दुनिया ने इस साल भी अच्छी, बुरी घटनाएं देखीं। साल जब अपने आखिरी दौर में है तो हम आपको इस साल की उन चंद घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इनमें कुछ नाम हैं, कुछ घटनाएं हैं और कुछ वाकये। आइये जानते हैं कि 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में कौन रहा।

मुलाकात
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं की मुलाकात

इस घटना को दो ध्रुवों का मिलन बताया गया था। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात की। 1950-53 तक चले कोरियाई युद्ध के बाद यह पहली बार था, जब उत्तर कोरिया के किसी नेता ने दक्षिण कोरिया में कदम रखा। इस मुलाकात में दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति स्थापित और हथियार में कटौती करने को राजी हुए थे।

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनीं मां

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने जून में एक बच्ची को जन्म दिया। जेसिंडा और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड की यह पहली संतान है। अक्टूबर, 2017 में उन्होंने गर्भवती होने की सूचना दी थी। प्रधानमंत्री रहते हुए मां बनने वालीं वे दुनियाभर में दूसरी नेता हैं। उनसे पहलेे 1990 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पद पर रहते हुए बेटे को जन्म दिया था। जेसिंडा अपने बच्चों को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में भी लेकर आईं थी।

थाईलैंड
गुफा में फंसे फुटबॉलरों का बचाव अभियान

थाईलैंड में 11-16 साल की उम्र के 12 बच्चे अपने 25 वर्षीय कोच के साथ एक गुफा में फंस गए थे। जून महीने में ये फुटबॉलर पिकनिक मनाने के लिए गुफा में गए थे, जिसमें भारी बारिश के कारण पानी भर गया। लगभग 18 दिन तक चले राहत कार्यों के बाद इन्हें निकाला गया। इस राहत कार्य पर दुनियाभर के लोगों की नजरें टिकी थी। इन बच्चों को निकालते समय थाईलैंड नौसेना के एक गोताखोर की जान चली गई थी।

तुर्की
जमाल खशोगी की हत्या

इस साल सऊदी अरब के जाने-माने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की खबर भी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी रही। खशोगी की अक्टूबर में तुर्की स्थित सऊदी केे वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर उनकी हत्या के आदेश देने के आरोप लगे। टाइम पत्रिका ने खशोगी को 'पर्सन ऑफ द ईयर' बनाया है। खशोगी कुछ सालों से अमेरिका में रहकर वाशिंगटन पोस्ट के लिए कॉलम लिखते थे।

अमेरिका
#MeToo के तहत आरोपों पर कोस्बी को सजा

बिल कोस्बी अमेरिका का पहला सेलिब्रिटी है, जिसे #MeToo अभियान के तहत लगे आरोपों के सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई है। अप्रैल में कोर्ट ने उसे उसके खिलाफ दर्ज किए गए तीन मामलों में दोषी पाया। जज ने कोस्बी को 'दरिंदा' बताते हुए 3-10 साल की सजा सुनाई। कोस्बी के खिलाफ लगभग 60 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक समय मशहूर कॉमेडिन रहा कोस्बी टेलीविजन शो होस्ट करता था।

शाही शादी
ब्रिटेन की शाही शादी ने बटोरी सुर्खियां

ब्रिटेन के राजघराने के प्रिंस हेरी की मघेन मर्केल की शादी ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी। दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने इस शादी को लाइव देखा था। दोनों की शादी 19 मई को विंडसर के किले में स्थित सेंट जॉर्ज के गिरजाघर में हुई। इस शादी में अमेरिकी टीवी स्टार ओपरा विनफ़्रे, अभिनेता इडरिस एल्बा, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और फुटबॉलर डेविड बेकहम जैसे मेहमान शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा भी इस शादी समारोह का हिस्सा बनी थीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
थाईलैंड
किम जोंग उन
प्रिंस हैरी
ताज़ा खबरें
स्कोडा स्लाविया में अब छोटा इंफोटेनमेंट सिस्टम आएगा, कार की कीमत में भी इजाफा
स्कोडा स्लाविया में अब छोटा इंफोटेनमेंट सिस्टम आएगा, कार की कीमत में भी इजाफा ऑटो
IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स
IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
#NewsBytesExclusive: बिजली संकट में सौर ऊर्जा बन सकती है विकल्प- स्मार्टन CEO रजनीश
#NewsBytesExclusive: बिजली संकट में सौर ऊर्जा बन सकती है विकल्प- स्मार्टन CEO रजनीश एक्सक्लूसिव
गला खराब होने पर इन चाय का करें सेवन, जल्द हो जाएगा ठीक
गला खराब होने पर इन चाय का करें सेवन, जल्द हो जाएगा ठीक लाइफस्टाइल
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक मनोरंजन
थाईलैंड
कोरोना: डेनमार्क ने हटाईं सारी पाबंदियां, ये देश भी कम कर रहे कड़ाई
कोरोना: डेनमार्क ने हटाईं सारी पाबंदियां, ये देश भी कम कर रहे कड़ाई दुनिया
राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी?
राष्ट्रीय बालिका दिवस: कौन हैं एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली सृष्टि गोस्वामी? देश
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत दुनिया
कोरोना के खिलाफ थाईलैंड का सुरक्षित सफर थमा, 100 से ज्यादा दिन बाद मिला घरेलू मामला
कोरोना के खिलाफ थाईलैंड का सुरक्षित सफर थमा, 100 से ज्यादा दिन बाद मिला घरेलू मामला दुनिया
कोरोना वायरस: थाईलैंड में 100 दिन से नहीं मिला घरेलू संक्रमण का मामला, ऐसे पाया काबू
कोरोना वायरस: थाईलैंड में 100 दिन से नहीं मिला घरेलू संक्रमण का मामला, ऐसे पाया काबू दुनिया
और खबरें
किम जोंग उन
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में लाख से अधिक मामले
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में लाख से अधिक मामले दुनिया
उत्तर कोरिया: कोरोना के पहले मामले की पुष्टि के बाद छह मौतें, बुखार बताई गई वजह
उत्तर कोरिया: कोरोना के पहले मामले की पुष्टि के बाद छह मौतें, बुखार बताई गई वजह दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू दुनिया
उत्तर कोरिया: लोगों के हंसने और खुशी मनाने पर लगी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सजा
उत्तर कोरिया: लोगों के हंसने और खुशी मनाने पर लगी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सजा दुनिया
कोरोना को रोकने के लिए उत्तर कोरिया ने दे रखे हैं गोली मारने के आदेश- अमेरिका
कोरोना को रोकने के लिए उत्तर कोरिया ने दे रखे हैं गोली मारने के आदेश- अमेरिका दुनिया
और खबरें
प्रिंस हैरी
रंग के कारण राजपरिवार ने मेरे बेटे को नहीं दी राजकुमार की उपाधि- मेगन मार्केल
रंग के कारण राजपरिवार ने मेरे बेटे को नहीं दी राजकुमार की उपाधि- मेगन मार्केल दुनिया
प्रिंस हैरी और मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य पद को त्यागा, जानिए क्यों
प्रिंस हैरी और मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य पद को त्यागा, जानिए क्यों दुनिया
प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत
प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022