NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना: साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर, सबसे आगे इंडोनेशिया
    अगली खबर
    कोरोना: साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर, सबसे आगे इंडोनेशिया
    साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर

    कोरोना: साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर, सबसे आगे इंडोनेशिया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 18, 2021
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के चलते भारत साप्ताहिक मामलों की संख्या में चौथे स्थान पर आ गया है।

    महामारी की नई लहर का सामना कर रहा इंडोनेशिया ब्राजील को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया है। वहीं डेल्टा वेरिएंट के तेज प्रसार के कारण यूनाइटेड किंगडम (UK) संक्रमण के सर्वाधिक साप्ताहिक मामले दर्ज करने वाले देशों की सूची में भारत को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

    आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    कोरोना वायरस

    डेल्टा वेरिएंट के कारण बढ़ रहे इंडोनेशिया और UK में मामले

    इस सूची में ऊपर जाने वाले दोनों देशों- इंडोनेशिया और UK में इन दिनों डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।

    इंडोनेशिया में शुक्रवार को समाप्त हुए सप्ताह में कोरोना के 3.24 लाख मामले दर्ज किए गए, जो इससे पहले हफ्ते की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां संक्रमण की रफ्तार कितनी तेज है।

    लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एशिया में संक्रमण का नया मूलकेंद्र बनकर उभरा है।

    कोरोना वायरस

    ब्राजील में स्थिति चिंताजनक

    सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। बीते हफ्ते यहां 2.87 लाख लोगों को संक्रमित पाया गया।

    मौतों की संख्या के लिहाज से ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे और संक्रमितों की संख्या के लिहाज से अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।

    ब्राजील के बाद बीते सप्ताह UK में सबसे ज्यादा 2.75 लाख लोग संक्रमित पाए गए। यहां संक्रमित पाए गए अधिकतर लोगों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हो रही है।

    जानकारी

    भारत में बीते सप्ताह मिले 2.69 लाख मरीज

    भारत में शुक्रवार को समाप्त हुए सप्ताह में संक्रमण के 2.69 लाख मामले सामने आए और यह सूची में चौथे स्थान पर आ गया है। बीते हफ्तों की तुलना में यहां नए मामलों में 8 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है।

    कोरोना वायरस

    पूरी दुनिया में 16 प्रतिशत बढ़े संक्रमण के मामले

    पूरी दुनिया की बात करें तो बीते सप्ताह कोरोना संक्रमण के मामलों में 16 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि दुनिया के कई हिस्सों में महामारी की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है।

    यूरोप के कई देशों के अलावा एशियाई देशों में भी संक्रमण रफ्तार पकड़ चुका है। बीते सप्ताह थाईलैंड में कोरोना मामलों में 38 प्रतिशत, म्यांमार में 48 प्रतिशत और वियतनाम में 130 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई।

    महामारी

    WHO कह चुका तीसरी लहर की बात

    इसी सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ टेड्रोस अधेनोम गेब्रिएसेस ने दुनिया को कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती चरण को लेकर चेताते हुए कहा था, "दुर्भाग्य से हम तीसरी लहर के शुरुआती चरण में हैं।"

    उन्होंने कहा कि वायरस लगातार विकसित हो रहा है और इसमें अधिक संक्रामक म्यूटेशन होने जारी हैं।

    भारत में भी सरकार ने तीसरी लहर के बारे में चेताते हुए कहा है कि अगले 100-125 दिन देश के लिए बेहद अहम होने वाले हैं।

    कोरोना वायरस

    दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 19 करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.82 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.40 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.09 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    यहां 3.11 करोड़ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 4.22 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडोनेशिया
    ब्राजील
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची, राहत और बचाव कार्य जारी सुनामी
    इंडोनेशिया: रॉक कॉन्सर्ट में लोग कर रहे थे मस्ती तभी अचानक आ गई सुनामी, देखें वीडियो सुनामी
    फोन का पासवर्ड न बताने पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, आरोपी पत्नी गिरफ्तार हत्या
    सर्वे में खुलासा, भारतीय लोग दूसरे देशों को मदद देने के सबसे बड़े समर्थक चीन समाचार

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,144 नए मामले, 181 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 10,064 मामले, आठ महीनों में सबसे कम भारत की खबरें
    ब्राजील: भारत से कोविशील्ड मिलने में देरी के बाद चीनी वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 13,823 नए मरीज, दो लाख से कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    भारत में दुबई और UK के यात्रियों के जरिये सबसे ज्यादा फैला कोरोना- IIT का विश्लेषण भारत की खबरें
    क्या 1921 में बनी वैक्सीन कोरोना वायरस से होने वाली मौतें रोक सकती है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में सुधरती स्थिति के मुकाबले यूरोप में क्या हालात हैं? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में क्या है महामारी की स्थिति और कहां हो रही पाबंदियों की वापसी? ब्राजील

    कोरोना वायरस

    डॉक्टरों की शीर्ष संस्था ने कहा- तीसरी कोरोना लहर आना तय, टाला नहीं जा सकता केंद्र सरकार
    कोरोना महामारी की दूसरी लहर को मानवीय रूप से रोका पाना नहीं था संभव- अमित शाह गुजरात
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 33,000 नए मामले, 2020 मौतें कोरोना वायरस के मामले
    सुनील शेट्टी ने कोरोना के चलते अपनी बिल्डिंग सील होने की खबर को बताया अफवाह मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025