Page Loader
म्यांमार में 7.7 तीव्रता के आए 2 जोरदार भूकंप, भारी तबाही के बीच 107 की मौत
म्यांमार में 7.2 तीव्रता का भूकंप

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के आए 2 जोरदार भूकंप, भारी तबाही के बीच 107 की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2025
06:26 pm

क्या है खबर?

म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के लगातार तेज 2 झटकों से लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7 से अधिक थी। भूकंप से 107 की मौत हुई है। पहला भूकंप 11:50 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसके बाद 12:07 बजे एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता भी 7 थी। दोनों 10 किलोमीटर गहराई में थे। भूकंप का झटका थाईलैंड के बैंकाक में भी लगा है। साथ ही भारत में मिजोरम से दिल्ली तक झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप

म्यांमार में निर्माणाधीन इमारत गिरी, पुराने ब्रिज का हिस्सा ढहा

म्यांमार में भूकंप से तबाही मच गई है। कई बड़ी इमारतें गिर गईं। म्यांमार में कुल 103 और थाईलैंड में 4 कई मौत हुई है। घटना में 350 लोगों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर वीडियो में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत भूकंप से धराशायी हो गई। शहरों में कई मकान गिर गए। पुराने सागाइंग ब्रिज का एक हिस्सा भी ढह गया। थाईलैंड के बैंकाक में बहुमंजिला होटलों को नुकसान पहुंचा हैं। सड़कों पर दरारें दिख रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

बैंकाक में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

ट्विटर पोस्ट

म्यांमार में भूकंप से निर्माणाधीन इमारत ध्वस्त

भूकंप

जापान में आया था 7.5 तीव्रता का भूकंप

जापान के इशिकावा प्रांत में 1 जनवरी 2024 को नए साल के दिन 7.5 तीव्रता का भयंकर भूकंप आया था। भूकंप में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। आपदा में 100 से अधिक लोग लापता हो गए थे। भूकंप के बाद लगभग 23,800 घरों की बिजली गुल हो गई थी और 66,400 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई बाधित थी। भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गई थी। भूकंप से उबरने में जापान को काफी समय लगा।

ट्विटर पोस्ट

थाईलैंड में इमारत से पानी का झरना