NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / थाईलैंड के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, छुट्टियों में एक बार जरूर जाएं
    अगली खबर
    थाईलैंड के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, छुट्टियों में एक बार जरूर जाएं
    थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

    थाईलैंड के 5 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, छुट्टियों में एक बार जरूर जाएं

    लेखन अंजली
    Apr 28, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    अपने प्राचीन मंदिरों, प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक नाइटलाइफ और व्यंजनों के लिए लोकप्रिय थाईलैंड एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। इसे 'लैंड ऑफ स्माइल' भी कहा जाता है।

    इस देश में अपने पार्टनर या फिर परिवार के साथ जाकर आप एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठाने के साथ ही प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल भी बिता सकते हैं।

    आइए आज हम आपको थाईलैंड के 5 खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    एओ नांग (Ao Nang)

    एओ नांग क्राबी में स्थित एक तटीय शहर है और पुराने समय में सस्ते हॉस्टल और उचित मूल्य पर उपलब्ध भोजन के कारण यह बैकपैकर समुदाय के लिए आकर्षण का केंद्र था।

    हालांकि, अब समुद्र तट, सस्ते होमस्टे और स्थानीय थाई व्यंजनों ने एओ नांग को थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बना दिया है।

    नवविवाहित जोड़े या क्राबी की भीड़ से बचने की इच्छा रखने वाले पर्यटक आमतौर पर यहां आते हैं।

    #2

    खाओ याई नेशनल पार्क (Khao Yai National Park)

    खाओ याई 1962 में स्थापित किया गया थाईलैंड का पहला नेशनल पार्क है।

    इस पार्क में 50 किलोमीटर से अधिक लंबा हाइकिंग ट्रेल हैं जहां जाकर आपको गिब्बन, अफ्रीकन लंगूर, हिरण, सिवेट और कई तरह के पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिल सकता है।

    यहां कुछ गोलाकार रास्ते भी हैं जो पार्क के मुख्यालय के पास से शुरू होते हैं।

    2-3 घंटे का यह हाइकिंग ट्रेल रोजाना सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

    #3

    कोह क्रंदन (Koh Kradan)

    यह जगह थाईलैंड के दक्षिणी भाग में स्थित है और बहुत लोकप्रिय है।

    कोह क्रंदन एक नेशनल पार्क का हिस्सा है, जो 2 परिदृश्यों को एकसाथ जोड़ता है। इन परिदृश्यों में एक समुद्र तट और एक जंगल शामिल है।

    यहां पर कई लाइम स्टोन के खंभे हैं, जो समुद्र के बीच में हैं और यहां से आपको सूर्यास्त के अद्भुत नजारें को देखेने का मौका मिल सकता है।

    #4

    दोई सुथेप मोंक ट्रेल (Doi Suthep Monk Trail)

    अगर आप प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए थाईलैंड की संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं तो दोई सुथेप मोंक ट्रेल आपके लिए एकदम सही है।

    हाइक चियांग माय चिड़ियाघर के पास यह शुरू होता है और फिर 2 मंदिरों, वाट फा लाट और वाट प्रथत दोई सुथेप पर जाकर खत्म होता है।

    इस हाइकिंग ट्रेल की खड़ी यात्रा दो-तीन घंटे तक चलती है और इसके रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं।

    #5

    डोंगटन

    थाईलैंड के पटाया में स्थित डोंगटन एक लोकप्रिय समुद्र तट है। यदि आप पटाया में हैं तो डोंगटन घूमने के लिए सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है।

    यह समुद्र समलैंगिक पर्यटकों को आकर्षित करता है और जो लोग विभिन्न सांस्कृतिक अनुभव चाहते हैं वे भी वहां जा सकते हैं ।

    इस समुद्र तट के पास कई पब और बार हैं और आपको इस जगह सबसे अच्छे मसाज पार्लर, कैफे और सीफूड विक्रेता भी मिल जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    थाईलैंड
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    थाईलैंड

    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    IRCTC दे रहा कम बजट में थाईलैंड, नेपाल और भूटान की यात्रा का मौका, जानें विवरण नेपाल
    यात्रा के लिए बैंकॉक जा रहे हैं, तो ज़रूर देखें वहाँ की ये पाँच मशहूर जगहें बैंकाक
    शादी करने वाले हैं? ये रहीं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर की पाँच सबसे ख़ूबसूरत जगहें इटली

    पर्यटन

    शाही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें राजस्थान
    भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध लाइफस्टाइल
    मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान  दिल्ली
    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख  राजस्थान

    लाइफस्टाइल

    जीभ का रंग बता सकता है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, जानिए कैसे स्वास्थ्य
    सिक्किम जाने का इरादा है तो जरूर करें इन 5 जगहों की यात्रा सिक्किम
    त्वचा की देखभाल करते हैं ये 5 तरह के फेशियल, जानिए इनसे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश  ईद-उल-फितर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025