NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: किस देश में कितनी रिकवरी रेट और उनके मुकाबले भारत के क्या हालात हैं?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: किस देश में कितनी रिकवरी रेट और उनके मुकाबले भारत के क्या हालात हैं?

    कोरोना वायरस: किस देश में कितनी रिकवरी रेट और उनके मुकाबले भारत के क्या हालात हैं?

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 10, 2020
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में अब तक मिले दो करोड़ संक्रमितों में से लगभग 1.30 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं और वैश्विक रिकवरी रेट 64.42 प्रतिशत है।

    आइए जानते हैं कि अलग-अलग देशों की रिकवरी रेट के मामले में क्या स्थिति है और भारत उनके मुकाबले कहां खड़ा है।

    सबसे बेहतर

    एक लाख से अधिक मामले वाले देशों में रिकवरी रेट सबसे बेहतर

    सबसे पहले उन देशों की बात करते हैं जहां एक लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और उनकी रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर है। कतर, तुर्की, चिली, पाकिस्तान और जर्मनी इस सूची में सबसे आगे हैं।

    कतर में सबसे अधिक 97.13 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं तुर्की में 92.92 प्रतिशत, चिली में 92.70 प्रतिशत, पाकिस्तान में 91.60 प्रतिशत और जर्मनी में 91.08 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

    अच्छी स्थिति

    10 सबसे अधिक प्रभावित देशों में इन देशों की स्थिति सबसे बेहतर

    अगर बात 10 सबसे अधिक प्रभावित देशों की करें तो इनमें रूस की स्थिति सबसे बेहतर है। देश में अब तक 8.92 लाख संक्रमितों में से 6.96 लाख ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 78.04 प्रतिशत है।

    सूची में रूस के बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है जहां 5.59 लाख मरीजों में से 4.11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट लगभग 73.50 प्रतिशत है।

    भारत और ब्राजील

    ब्राजील और भारत में लगभग 70 प्रतिशत है रिकवरी रेट

    इसके बाद ब्राजील और भारत का नंबर आता है। दुनिया के दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 30.35 लाख मामले सामने आए हैं जिनमें से 21.18 लाख ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 69.78 प्रतिशत है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तक मिले 22.15 लाख संक्रमितों में 15.35 लाख ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 69.33 प्रतिशत है।

    सबसे खराब

    अमेरिका और कोलंबिया की रिकवरी रेट सबसे खराब

    अमेरिका और कोलंबिया की रिकवरी रेट 10 सबसे अधिक प्रभावित देशों में सबसे कम है। सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में अब तक लगभग 52 लाख लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 26.64 लाख ठीक हो चुके हैं। उसकी रिकवरी रेट महज 51.24 प्रतिशत है।

    वहीं कोलंबिया में 3.87 लाख में से 2.12 लाख यानि 54.88 प्रतिशत ठीक हुए हैं।

    शीर्ष 10 में शामिल स्पेन के रिकवरी रेट से संबंधित आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

    वैश्विक औसत से बेहतर

    इन दो देशों की रिकवरी रेट भी वैश्विक औसत से अधिक

    10 सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल मेक्सिको और पेरू में भी कोरोना वायरस मामलों की रिकवरी रेट वैश्विक औसत से अधिक है।

    दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अब तक 4.78 लाख लोगों को संक्रमित पाया गया है जिनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं। उसकी रिकवरी रेट 67.78 प्रतिशत है।

    वहीं उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको में अब तक मिले 4.80 लाख संक्रमितों में से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 67.14 प्रतिशत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    रूस समाचार
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट करेगी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, AI पर देगी ध्यान  माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं कनाडा की भारतीय मूल की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद? कनाडा
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला, बैग ने खींचा सबका ध्यान; जानिए इसकी कीमत  उर्वशी रौतेला
    जेमिनी AI जल्द गूगल TV, एंड्रॉयड ऑटो और वियर OS में भी होगा उपलब्ध  गूगल

    भारत की खबरें

    चंद्रयान-2: चेन्नई के इंजीनियर का दावा- सुरक्षित हो सकता है रोवर, कुछ दूरी भी तय की चेन्नई
    अक्टूबर से नागरिकों को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की योजना बना रहा रूस रूस समाचार
    कोरोना वायरस की संक्रमण और मृत्यु दर कम करने में सहायक है BCG वैक्सीन- स्टडी इटली
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत दिल्ली

    पाकिस्तान समाचार

    राजस्थान: पाकिस्तान को सेना की गुप्त सूचना भेज रहे दो नागरिक सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार मुंबई
    इंग्लैंड दौरे के लिए यूनिस खान को बनाया गया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    गधा कौन? पाकिस्तान पुलिस ने 'जुआ खेलने के आरोप' में गधे को किया गिरफ्तार अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे ज्यादा खतरे वाले देशों में भारत भी शामिल- स्टडी भारत की खबरें

    रूस समाचार

    क्या भारत आएंगे इमरान खान? SCO सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भेजेगी सरकार चीन समाचार
    आपके अगले स्मार्टफोन में हो सकती है ISRO की यह टेक्नोलॉजी भारत की खबरें
    अब तक किन-किन देशों से आए हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? चीन समाचार
    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर भारत की खबरें

    ब्राजील

    जानें कौन हैं ब्राजील की दो महिलाओं जिन्हें किया गया पद्म श्री से सम्मानित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में पहली मौत, कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी भी संक्रमित कर्नाटक
    ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- कोरोना वायरस से कुछ लोग मरेंगे, निश्चित मरेंगे और यही जिंदगी है विवादित बयान
    ब्राजीली राष्ट्रपति की मोदी को चिट्ठी, रामायण का जिक्र कर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन को बताया 'संजीवनी बूटी' भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025