NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर
    देश

    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर

    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 30, 2020, 09:01 am 1 मिनट में पढ़ें
    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर

    स्टार्टअप हब के नाम से मशहूर बेंगलुरू देश में सबसे खराब ट्रैफिक के लिए बदनाम है। वहां रहने वाले हर शख्स को वहां की खराब यातायात व्यवस्था से दो-चार होना पड़ता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बेंगलुरू ने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। नीदरलैंड की नेविगेशन, ट्रैफिक और मैप उत्पाद कंपनी टॉमटॉम की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

    57 देशों के 415 शहरों को पीछे छोड़ा

    टॉमटॉम ने विश्व के 57 देशों के 415 बड़े शहरों की ट्रैफिक को लेकर एक डाटा तैयार किया था। इसमें बेंगलुरू सभी को पछाड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच गया। कपंनी ने अपने वार्षिक ट्रैफिक इंडेक्स के नौवे संस्करण में यह बताया है कि दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु में ट्रैफिक में फंसने के कारण निश्चित दूरी के लिए लगने वाले निर्धारित समय से 71% अधिक समय लगता है। जिसके कारण यह पहले पायदान पर पहुंच गया है।

    बेंगलुरू में जीवन की गुणवत्ता में भी हो रही गिरावट

    इसी तरह बेंगलुरू में लगातार होते निर्माण कार्य, बढ़ती धूल, प्रदूषण, कम होती हरियाली और पानी में लगातार आ रही पोषक तत्वों की कमी के कारण शहर के जीवन की गुणवत्ता में भी लगातार गिरावट आ रही है।

    बेंगलुरू में औसतन 291 जगहों पर होता है ट्रैफिक जाम

    रिपोर्ट में कहा गया है कि लाइव ट्रैकिंग सिस्टम ने संकेतों के आधार पर वतर्मान में बेंगलुरू में 291 ऐसी जगहें हैं जहां पर ट्रैफिक जाम होता है और इसकी लंबाई करीब 145.7 किलोमीटर तक होती है। वर्ष 2019 में सर्वे के दौरान एक चालक ने सबसे व्यस्ततम समय में ड्राइविंग करते समय 243 घंटे अतिरिक्त ट्रैफिक जाम में बिताए। इस समय में लोग 139 फुटबॉल मैच देख सकते थे।

    शुक्रवार को होता है सबसे अधिक ट्रैफिक

    रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में सबसे अधिक ट्रैफिक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 7 से 8 बजे के बीच होता है। यदि लोग शुक्रवार को शाम 8 बजे बाद यात्रा करें तो वह प्रतिवर्ष 5 घंटे बचा सकते हैं। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्वे के दौरान बेंगलुरु में 6 अप्रैल को सबसे कम ट्रैफिक दर्ज किया गया और 20 अगस्त को सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया था। उस दौरान शहर में 103% भीड़ दर्ज की गई थी।

    देश की राजधानी दिल्ली सहित तीन अन्य शहर भी शीर्ष दस में शामिल

    सबसे खराब ट्रैफिक के मामले में केवल बेंगलुरू ही देश का एकमात्र शहर नहीं है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई चौथे, पुणे पांचवें और देश की राजधानी दिल्ली आठवें पायदान पर काबिज है।

    खराब ट्रैफिक के मामले में फिलीपींस का मनीला दूसरे पायदान पर

    रिपोर्ट में सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों की सूची में फिलीपींस का मनीला शहर दूसरे स्थान पर आया है। कोलंबिया का बोगोटा तीसरे, रूस का मॉस्को छठे, पेरू का लीमा सातवें, टर्की का इस्तांबुल नवें और इंडोनेशिया का जकार्ता दसवें स्थान पर आया है। कंपनी ने कहा कि पिछले एक दशक में पूरे विश्व में ट्रैफिक बढ़ा है। इस दशक में 2018 के 239 शहरों में से महज 63 शहरों के ही ट्रैफिक में थोड़ी कमी आई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    पुणे

    ताज़ा खबरें

    बजट: हरित योजनाओं को लेकर कई अहम ऐलान, गोबरधन योजना के तहत बनेंगे 500 नए प्लांट निर्मला सीतारमण
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें यूनाइटेड किंगडम (UK)
    रणजी ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से की बल्लेबाजी  हनुमा विहारी
    बजट 2023-24: अब सात लाख रुपये की आय वालों को नहीं देना होगा कोई टैक्स बजट

    भारत की खबरें

    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस देश
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    दिल्ली

    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को मिली जमानत एयर इंडिया
    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    पुणे

    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए महाराष्ट्र
    'पठान' का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुणे के सिनेमाघर से हटाए पोस्टर शाहरुख खान
    महाराष्ट्र: महिला को गर्भवती करने के लिए खिलाया गया हड्डियां का चूरा, केस दर्ज काला जादू
    सेना दिवस: पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुई परेड, सेना प्रमुख ने की समीक्षा बेंगलुरू

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023