NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / गधा कौन? पाकिस्तान पुलिस ने 'जुआ खेलने के आरोप' में गधे को किया गिरफ्तार
    अगली खबर
    गधा कौन? पाकिस्तान पुलिस ने 'जुआ खेलने के आरोप' में गधे को किया गिरफ्तार

    गधा कौन? पाकिस्तान पुलिस ने 'जुआ खेलने के आरोप' में गधे को किया गिरफ्तार

    लेखन अंजली
    Jun 10, 2020
    08:25 am

    क्या है खबर?

    आए दिन भारत के कारण पाकिस्तान में किसी न किसी बात पर तनाव रहता है, लेकिन अब कोरोना के कहर से जूझ रहे पाकिस्तान का सबसे बड़ा मुद्दा एक गधा है जिसको हाल ही में पाकिस्तान की पुलिस ने "जुआ खेलने के आरोप" में गिरफ्तार किया है।

    इस गधे की गिरफ्तारी की खबर पाकिस्तानी मीडिया द्वारा खूब जोर-शोर से दिखाई जा रही हैं।

    आइए इस "गंभीर" मामले के बारे में विस्तार से जानें।

    मामला

    सोशल मीडिया का चर्चित मुद्दा बन गई है यह खबर

    पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये गधा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में था जिसको वहां कि पुलिस ने शनिवार को आठ अन्‍य संदिग्‍ध लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। मजेदार बात तो यह है कि इस गधे का नाम भी FIR में दर्ज है।

    बता दें कि पुलिस का यह कदम इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    पाकिस्तानी मीडिया से मिला खबर का वायरल वीडियो

    Donkey arrested for participating in a gambling racing in Rahim Yar Khan. Eight humans also rounded up, Rs 120,000 recovered. https://t.co/RIULiecduw pic.twitter.com/1FipntTR60

    — Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) June 7, 2020

    बयान

    गधे की गिरफ्तारी हमारे लिए अहम थी-SHO

    इस बारे में रहीम यार खान इलाके के SHO ने बताया कि उन्होंने अन्‍य संदिग्‍धों के साथ गधे को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसको पुलिस स्‍टेशन के बाहर बांधा गया है और उन्होंने संदिग्‍ध जुआरियों के साथ एक लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

    उन्‍होंने आगे कहा कि ये जुआरी गधों के दौड़ में पैसे लगा रहे थे इसलिए उनके साथ गधे की गिरफ्तार उनके लिए अहम था।

    प्रतिक्रियाएं

    पाकिस्तान की पुलिस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं लोग

    गधे की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया यानी ऐसे-ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं जिससे हंसी रोकनी मुश्किल हो जाएगी।

    एक यूजर ने लिखा, 'अगर इसी तरह से गधों को गिरफ्तार किया जाता रहा तो रियासत-ए-मदीना GDP पर आए संकट को दूर कर लेगा।'

    वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या नहीं करता गधा पाकिस्तान में, जुआ खेलता है प्रधानमंत्री बनता है वाह..वाह।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    पाकिस्तान समाचार

    पुलवामा हमला: NIA ने बाप-बेटी को किया गिरफ्तार, आतंकियों को शरण देने का है आरोप भारत की खबरें
    पुलवामा हमला: जैश-ए-मोहम्मद के गिरफ्तार किये गए आतंकी ने किया कई बातों का खुलासा जम्मू-कश्मीर
    पुलवामा हमला: मृत आतंकी के फोन से मिले सुरागों से संदिग्धों तक पहुंची NIA भारत की खबरें
    121 सालों से ज़ंजीरों में जकड़ा है यह पेड़, एक अंग्रेज अधिकारी ने करवाया था गिरफ्तार भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    लॉकडाउन का असर, पटना में लड़की ने वीडियो कॉल के जरिये किया निकाह उत्तर प्रदेश
    तमिलनाडु: लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मी ने पहना "कोरोना हेलमेट" तमिलनाडु
    दुनिया का सबसे अच्छा बॉस! अपने हर कर्मचारी को देता है 50 लाख रुपये वेतन अजब-गजब
    इस गांव के लोग करते हैं चमगादड़ों की पूजा, गांववालों का मानना- महामारी से बचाते हैं बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025