टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को रेनो ने दी नई किगर SUV
क्या है खबर?
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। इसके सम्मान में ऑटो कंपनी रेनो ने चानू को नई रेनो किगर गिफ्ट के रूप में दी है।
चानू को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित नई रेनो किगर का RXZ वेरिएंट दिया गया है।
आपको बता दें कि मीराबाई चानू ने महिला वर्ग में 49 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीता था।
जानकारी
वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली पहली भारतीय है चानू
मीराबाई चानू ने ही भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला पदक दिलाया था। वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी वेट लिफ्टर हैं। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय भी एथलीट हैं।
ट्विटर पोस्ट
कंपनी ने ट्वीट करके दी जानकारी
We felicitated @mirabai_chanu with a brand new #RENAULTKIGER. India salutes the champion in her. pic.twitter.com/LgXbmzMIrw
— Renault India (@RenaultIndia) August 18, 2021
एक्सटिरीयर
शानदार है कार का लुक
किगर के लुक की बात करें तो इसमें रूफ रेल जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस SUV में आगे की तरफ क्रोम ग्रिल फिनिशिंग दी गई है।
इसका व्हीलबेस 2,500mm है। साथ ही इसमें ट्यूबलेस एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। यह रियर विंडो वाइपर और डिफॉगर के अलावा पावर विंडोज से लैस है।
लाइटिंग के लिए रेनो किगर में डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट्स दी गई हैं।
इंटीरियर
कई फीचर्स से लैस है कार का केबिन
रेनो की किगर के केबिन में पांच वेन्टीलेटेड सीटें लगी हुई हैं। इसके साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग व्हील भी लगा हुआ है।
केबिन वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस है।
इसके साथ ही इस कार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
रेनो किगर में पार्किंग सेंसर के साथ-साथ पावर डोर लॉक्स और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ एंटी-थेफ्ट डिवाइस भी दिया गया है।
इंजन
दो इंजन विकल्प हैं किगर में
रेनो किगर में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं।
इसमें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 72bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 96Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।
वहीं, इसमें दिया गया 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 100bhp की पावर के साथ-साथ 160Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।
ये इंजन्स पांच स्पीड मैनुअल, पांच स्पीड ऑटोमैटिक और पांच स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
जानकारी
ये है रेनो किगर की कीमत
रेनो किगर की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 9.72 लाख रुपये हो गई है। यह पांच ट्रिम-RXE, RXL, RXT, RXZ और नई लॉन्च हुई RXT (O) में आती है।