NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संकट: कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट, केंद्र ने चेताया
    अगली खबर
    कोरोना संकट: कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट, केंद्र ने चेताया
    कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट

    कोरोना संकट: कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट, केंद्र ने चेताया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 07, 2021
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाने के लिए ट्रांसमिशन रेट या रिप्रोडक्टिव रेट (R) को भरोसेमंद पैमाना माना जाता है।

    इससे पता चलता है कि एक संक्रमित व्यक्ति अपने संपर्क में आए कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है।

    इसी सप्ताह केंद्र सरकार ने आठ राज्यों को पत्र लिखकर बढ़ती ट्रांसमिशन रेट के बारे में चेताया था। देश के कई राज्यों में R वैल्यू 1 या इससे ज्यादा बनी हुई है, जो चिंता पैदा कर रही है।

    कोरोना संक्रमण

    भारत में 1.2 बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस की ट्रांसमिशन रेट फिलहाल 1.2 बनी हुई है। इसका मतलब है कि 100 संक्रमित लोग अपने संपर्क में आने वाले 120 लोगों तक वायरस पहुंचा रहे हैं। ट्रांसमिशन रेट में हर हफ्ते बदलाव आता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 0.6 या उससे कम की R वैल्यू को सुरक्षित माना जाता है। इसके ऊपर या 1 से अधिक होने पर यह महामारी के तेजी से प्रसार को दर्शाती है।

    कोरोना संक्रमण

    किस राज्य में क्या है R वैल्यू?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में R वैल्यू सबसे ज्यादा (1.4) बनी हुई हैं।

    इनके अलावा लक्षद्वीप में 1.3, तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में 1.2, पुडुचेरी और केरल में 1.1 बनी हुई है। चिंता की बात ये है कि इनमें लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

    नागालैंड, मेघालय, हरियाणा, गोवा, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में R वैल्यू 1 बनी हुई है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

    कोरोना वायरस

    ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में तेज हुआ संक्रमण

    भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी ट्रांसमिशन रेट 1.2 बनी हुई है। इसस पता चलता है कि दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और यह एक नई लहर की शुरुआत हो सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया में जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा लॉकडाउन में रह रहा है, वहीं अमेरिका में संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ी है। अमेरिका ने दैनिक मामलों की संख्या में एक बार फिर भारत को पछाड़ दिया है।

    कोरोना वायरस

    भारत में संक्रमण की क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,628 नए मामले सामने आए और 617 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,95,385 हो गई है। इनमें से 4,27,371 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    तीन दिनों बाद सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,12,153 पर आ गई है।

    देश में बीते दिनों में कई बार सक्रिय मामले बढ़ चुके हैं, जो चिंता की बात है।

    कोरोना वायरस

    दुनियाभर में 20 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.16 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 42.77 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.57 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.16 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.01 करोड़ संक्रमितों में से 5.6 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    महाराष्ट्र
    केरल
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    कोरोना वायरस: दुनिया को अब भारत पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटाना चाहिए- सरकार विदेश मंत्रालय
    कोरोना: 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का बड़ा ट्रायल करेगी फाइजर वैक्सीन समाचार
    शराब से लेकर गांजे तक, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दिए जा रहे हैं ये ऑफर भारत की खबरें
    कोरोना: करीब 100 देशों को वैक्सीन की 50 करोड़ खुराकें वितरित करेगा अमेरिका वैक्सीन समाचार

    महाराष्ट्र

    क्या है घरेलू हवाई यात्रियों के लिए नई गाडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल? दिल्ली
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,949 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 करोड़ पार केरल
    कोरोना: तीसरी लहर की ओर बढ़ रही दुनिया, अगले 100 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण- सरकार नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ ED की कार्रवाई, कुर्क की 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    केरल

    केरल में फिर बढ़ रहे मामले, लॉक-अनलॉक की नीति पर पुनर्विचार की सलाह कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,766 नए मरीज, 1,200 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में फिर बढ़ने लगी संक्रमण दर, सक्रिय मामलों में गिरावट भी हुई धीमी महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    केंद्र सरकार

    टि्वटर पर नहीं हुआ चेतावनियों का असर, शिकायत अधिकारी की नियुक्ति के लिए मांगा और समय भारत की खबरें
    कोरोना: अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले आठ राज्यों को केंद्र का पत्र, कड़े कदम उठाने को कहा मेघालय
    कौन है रविशंकर प्रसाद की जगह सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री बनने वाले अश्विनी वैष्णव? भारत की खबरें
    दिल्ली हाई कोर्ट ने की यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत, केंद्र को दिए अहम निर्देश भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025