कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 35,178 संक्रमित, केरल में फिर 21,000 से अधिक मामले
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 35,178 नए मामले सामने आए और 440 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,85,857 हो गई है। इनमें से 4,32,519 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,67,415 हो गई है।
देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले स्थिर हो गए हैं और ये एक चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 37,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 37,169 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,14,85,923 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.52 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,97,559 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 49.84 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,01,213 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,35,255 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 37,03,578 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,870 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,31,827 मामलों और 37,039 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,92,436 मामलों और 34,579 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,408 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 116 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 21,613 लोगों को संक्रमित पाया गया और 127 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,298 मामले सामने आए और 32 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,804 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 32 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 56,06,52,030 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 55,05,075 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 20.85 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.85 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.82 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.70 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.23 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.04 करोड़ संक्रमितों में से 5.71 लाख मरीजों की मौत हुई है।