NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना
    पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना
    अजब-गजब

    पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना

    लेखन अंजली
    January 17, 2020 | 05:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना

    आए दिन तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसके चलते अपराधियों को जेल की सजा के साथ जुर्माना भी होता है। मगर क्या आपने कभी ऐसे मामले के बारे में सुना है कि एक पेंटिंग की तस्करी करने पर आरोपी को जेल की सजा के साथ करोड़ों रुपयों का फाइन देना पड़ा हो? शायद नहीं। दरअसल, यह मामला यूरोपीय देश स्पेन का है, जहां एक व्यक्ति को ऐसी ही सजा सुनाई गई है।

    क्या है मामला?

    यह मामला यूरोप के स्पेन का है, जहां बैंको सैंटनर एसए की चेयरमैन एना बोटिन के चाचा जयम बोटिन को स्पेन से बाहर पाब्लो पिकासो की पेंटिंग की तस्करी के जुर्म में सजा सुनाई गई। बोटिन को 18 महीने जेल की सजा के साथ 52.4 मिलियन यूरो (लगभग 414 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि बोटिन को सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सामानों की तस्करी का दोषी पाया गया है।

    यूरोप के लिए बेहद खास हैं 100 साल से ज्यादा पुरानी कलाकृतियां

    स्पेन के कुछ कानून बेहद सख्त हैं। यहां सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली 100 साल से ज्यादा पुरानी कला के किसी भी सामान को एक राष्ट्रीय खजाना माना जाता है। ऐसे में जिनके पास ऐसी कुछ चीजें हैं तो वे लोग इन चीजों को एक परमिट के आधार पर ही देश से बाहर ले जा सकते हैं। मगर बोटिन उस तस्वीर को बेचने के लिए बिना परमिट के देश से बाहर ले जा रहे थे।

    साल 2015 में कैंसिल हो चुका था बोटिन का परमिट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोटिन ने साल 1977 में एक नीलामी के दौरान पिकासो की 'हेड ऑफ ए यंग वूमेन' पेंटिंग खरीदी थी। इतना ही नहीं फरवरी 2013 में भी उन्होंने नीलामी के दौरान एक पेंटिंग खरीदी हुई है। मगर जब साल 2015 में बोटिन एक नाव में इन तस्वीरों को बेचते हुए पाए गए तो स्पेन के संस्कृति मंत्रालय ने उनका परमिट कैंसिल कर दिया। इसके बाद से अब तक उन्हें यह परमिट नहीं मिला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्पेन
    यूरोप
    अजब-गजब खबरें

    स्पेन

    हैंगओवर उतारने के लिए टहलने निकला व्यक्ति, चलते-चलते पहुंच गया दूसरे देश फ्रांस
    इस जगह पर केवल महिलाओं के लिए खुला होटल, पुरुषों का जाना वर्जित अजब-गजब खबरें
    चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर की साइट की तस्वीरे लेगी NASA, मिल सकती हैं अहम सूचनाएं ऑस्ट्रेलिया
    अगर करना चाहते हैं कुछ एडवेंचरस, तो इन पांच विदेशी यात्राओं पर जरुर जाएं थाईलैंड

    यूरोप

    एक ऐसा 'देश' जहां केवल महिलाएं करती हैं राज, पुरुषों को नागरिकता भी नहीं अजब-गजब खबरें
    इस देश में बच्चा पैदा करने पर मां को सरकार की तरफ से मिलते हैं इनाम फिनलैंड
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें
    भारत में 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी शाओमी, जानें इसकी खास बातें चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    केरल: 1500 शेफ ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा केक, चीन का रिकॉर्ड टूटा केरल
    पत्नी को तलाक देने से पहले पति ने की तलवारबाजी की मांग, जानें मामला अजब-गजब
    वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, प्लास्टिक से बना डाला 18 कैरेट सोना अजब-गजब
    क्या है हर साल होने वाला जलीकट्टू खेल, जानिये इसके बारे में भारत की खबरें
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023