NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / क्या है चीन में फैल रहा कोरोना वायरस और ये कितना खतरनाक है?
    अगली खबर
    क्या है चीन में फैल रहा कोरोना वायरस और ये कितना खतरनाक है?

    क्या है चीन में फैल रहा कोरोना वायरस और ये कितना खतरनाक है?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 21, 2020
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    चीन और बाकी देशों में तेजी से फैल रहे नोवेल कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) बुधवार को आपातकालीन बैठक करने जा रहा है।

    बैठक में इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि इस वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित किया जाए या नहीं।

    इसके प्रकोप में आकर अब तक चार लोगों की मौत की खबर है।

    कोरोना वायरस क्या है और ये क्यों खतरनाक साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।

    कोरोना वायरस

    क्या है नया कोरोना वायरस?

    कोरोना वायरस एक वायरस फैमिली है जिसमें से मात्र छह इंसान को संक्रमित कर सकते हैं।

    2019-nCoV नामक इस कोरोना वायरस को इस श्रेणी का सातवां वायरस माना जा रहा है और ये एक नया वायरस है।

    WHO के अनुसार, ये वायरस संक्रमित सीफूड से पैदा होता है।

    चीनी अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है।

    खतरा

    कितना खतरनाक है नया वायरस?

    कोरोना वायरस को लेकर इसलिए भी डर का माहौल है क्योंकि ये SARS वायरस से मिलता-जुलता है।

    SARS वायरस की वजह से चीन और उसके पड़ोसी देशों में महामारी फैली थी और करीब 800 लोग मारे गए थे।

    इस नए वायरस का जेनेटिक कोड दर्शाता है कि किसी अन्य कोरोना वायरस की तुलना में ये SARS वायरस से ज्यादा मिलता-जुलता है। इस समानता के कारण ही इस वायरस को खतरनाक माना जा रहा है।

    असर

    अब तक कहां-कहां फैला वायरस?

    माना जा रहा है है कि चीन के वुहान शहर के एक सीफूड बाजार से ये वायरस फैलना शुरू हुआ है।

    सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या भी वुहान शहर में देखने को मिली है।

    चीन में अब तक 218 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 198 अकेले वुहान शहर से हैं।

    चीन के बाहर जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में भी इस वायरस से लोग संक्रमित हुए हैं।

    फैलने का खतरा

    इस कारण और तेजी से फैल सकता है वायरस

    कोरोना वायरस के आगे और तेजी से फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

    दरअसल, चीन में 25 जनवरी से नए चीनी साल का आगमन होने जा रहा है और अगले 15 दिन तक नए साल से संबंधित समारोह चलेंगे।

    इस दौरान करोड़ो चीनी नागरिक देश के अंदर और बाहर सफर करते हैं।

    इससे वायरस को फैलने से रोकना बेहद मुश्किल होगा और इसके अन्य देशों में फैलने की संभावना भी बनी रहेगी।

    जानकारी

    वुहान से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहे कई देश

    इसी संभावना को देखते हुए सिंगापुर, हांगकांग और जापान की राजधानी टोक्यो में वुहान से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने भी वुहान से आने वाले यात्रियों की जांच करने का ऐलान किया है।

    लक्षण और बचाव

    क्या हैं वायरस के लक्षण और इससे बचाव?

    कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में निमोनिया बुखार, कफ और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

    WHO ने इसके संक्रमण से बचने के लिए कुछ सावधानियां बताई हैं।

    संस्था ने जिंदा जानवरों से असुरक्षित संपर्क से बचने, अच्छी तरह से पके हुआ मांस और अड्डे खाने और फ्लू जैसे लक्षणों वाले लोगों के संपर्क से दूर रहने को कहा है।

    लोगों को छींकते और खांसते समय मुंह पर रूमाल रखने की सलाह भी दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण कोरिया
    चीन समाचार
    जापान
    ऑस्ट्रेलिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दक्षिण कोरिया

    दक्षिण कोरिया में 800 से अधिक जोड़ों के निजी पलों का किया गया लाइव प्रसारण ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
    सैमसंग 5 अप्रैल को लॉन्च करेगी दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन सैमसंग
    अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है', देखें वीडियो श्रीलंका
    G20 समिटः डोनाल्ड ट्रंप से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हुई बात इंडोनेशिया

    चीन समाचार

    अमेरिका: ऐपल को लाखों डॉलर का चूना लगाने वाले चीनी छात्र को तीन साल की सजा आईफोन
    व्यक्ति की जीते-जी मंगेतर से नहीं हुई तो उसके शव से रचाई शादी सोशल मीडिया
    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप
    वीयरेबल डिवाइस मार्केट में एंट्री के लिए फिटबिट को खरीदने पर विचार कर रही गूगल शाओमी

    जापान

    खुद का स्पेस स्टेशन बनाने पर विचार कर रहा भारत, ISRO प्रमुख ने किया खुलासा भारत की खबरें
    चिड़ियाघर में शेर की पोशाक पहने कर्मचारी का वीडियो वायरल, असली शेर भी देखकर हुए हैरान सोशल मीडिया
    पाकिस्तान-चीन सहित 55 देशों ने किया UNSC में अस्थाई सीट के लिए भारत का समर्थन चीन समाचार
    G20 समिट में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात चीन समाचार

    ऑस्ट्रेलिया

    BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के कार्यक्रम का किया ऐलान भारत की खबरें
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 33 साल पुरानी जर्सी पहनेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रिकेट समाचार
    जानिए पहले वनडे में क्या होगी भारतीय टीम की रणनीति और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलियाः इस्लाम और सऊदी अरब छोड़कर भागी युवती के समर्थन में महिलाओं का टॉपलेस प्रदर्शन सऊदी अरब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025