NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 03, 2024
    11:09 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

    इस संस्करण के चौथे मैच में प्रोटियाज टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया।

    न्यूयॉर्क में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 77 रन पर ही ढेर हो गई थी और जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह से दर्ज की जीत 

    प्रोटियाज टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने पॉवरप्ले के बाद 24/1 का स्कोर बनाया। इसके बाद श्रीलंका के विकेटों का पतझड़ सा लग गया और पूरी टीम 19.1 ओवर में ढेर हो गई।

    श्रीलंका से कुसल मेंडिस (19), एंजेलो मैथ्यूज (16) और कामिन्दु मेंडिस (11) ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

    एनरिक नोर्खिया ने 4 और केशव महाराज ने 2 विकेट लिए।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक (20) और हेनरिक क्लासेन (19*) की बदौलत मैच जीता।

    श्रीलंका 

    श्रीलंका ने बनाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सबसे कम स्कोर 

    श्रीलंका का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर दर्ज हो गया है।

    इससे पहले इस प्रारूप में उसका सबसे कम स्कोर 2016 में भारत के खिलाफ (82/10) आया था।

    टी-20 विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका का पिछला सबसे कम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध (87/10, 2010) आया था।

    इसके साथ-साथ यह (77/10) अब टी-20 विश्व कप में पूर्ण सदस्यीय देशों में 5वां सबसे कम स्कोर भी बन गया है।

    श्रीलंका

    श्रीलंका ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने 10 ओवर के बाद 40/5 का स्कोर बना लिया था।

    यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शुरुआती 10 ओवर के बाद श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ श्रीलंका ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए थे।

    इस सूची में श्रीलंका का तीसरा स्कोर 43/7 (बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन 2007) है।

    नोर्खिया 

    नोर्खिया ने किया दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    नोर्खिया ने 7 रन देते हुए 4 विकेट लिए। यह अब टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया है।

    बता दें कि पिछले संस्करण में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 10 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

    टी-20 विश्व कप में नोर्खिया ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें 8.54 की औसत से 24 विकेट लिए हैं।

    रिकॉर्ड

    टी-20 विश्व कप में तीसरा 4 विकेट हॉल 

    नोर्खिया ने तीसरी बार (संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार) टी-20 विश्व कप के किसी मैच में 4 विकेट हॉल लिया है।

    उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सईद अजमल और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन की बराबरी की है। दिलचस्प रूप से नोर्खिया ने अब तक विश्व कप के सभी मैचों में विकेट चटकाए हैं।

    वह 11 मैचों के बाद इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

    जानकारी

    नोर्खिया ने की टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाजी 

    नोर्खिया ने अपने 4 ओवर में महज 1.75 की इकॉनमी रेट से 4 रन दिए। वह अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में सबसे किफायती गेंदबाजी (पूरे 4 ओवर) करने वाले खिलाड़ी बने हैं।

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका ने पॉवरप्ले में बनाया अपना दूसरा सबसे कम स्कोर 

    दक्षिण अफ्रीका को रीजा हेंड्रिक्स (4) और एडेन मार्करम (12) के रूप में शुरुआती झटके लगे। जिसके चलते पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद उसने 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए।

    यह टी-20 विश्व कप इतिहास में प्रोटियाज टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

    बता दें कि पिछले संस्करण के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने भारत के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: नील ब्रांड ने पहले टेस्ट के पहली पारी में लिए 6 विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए शुरुआती विकेट, रोचक रहा दूसरा दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में भी लगाया शतक, बनाए ये रिकार्ड्स केन विलियमसन
    पहला टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की बढ़त 500 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाज  क्रिकेट समाचार
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की धरती पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज  टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाजी स्पैल पर एक नजर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबलों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: विश्व फर्नांडो ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े दिमुथ करुणारत्ने
    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कुल बढ़त 200 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा ने दोनों पारियों में शतक जड़कर रच दिया इतिहास  धनंजय डी सिल्वा

    क्रिकेट समाचार

    टिम साउथी का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? टिम साउथी
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान ग्लेन मैक्सवेल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स ग्लेन मैक्सवेल
    टी-20 विश्व कप के इन संस्करण में बेहद खराब रहा है भारत का प्रदर्शन टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप में ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे करारी हार भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025