NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा ने भी किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए उनके रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा ने भी किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए उनके रिकॉर्ड्स 
    रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रोहित शर्मा ने भी किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए उनके रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 30, 2024
    02:32 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हराते हुए दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

    मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

    रोहित महेंद्र सिंह धोनी के बाद सिर्फ दूसरे कप्तान बने, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्व कप दिलाया।

    बयान

    रोहित ने क्या कहा?

    रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह मेरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला था। मेरे लिए इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। मैंने भारतीय टीम के लिए इसी प्रारूप में खेलना शुरू किया था और मैं हर हाल में यह कप जीतना चाहता था। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आखिरकार मैंने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए मैं बेताब था।"

    आंकड़े

    टी-20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

    रोहित टी-20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

    उन्होंने 8 मैच में 1 बार नाबाद रहते हुए 257 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 156.70 की रही।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा। इस विश्व कप में उनसे ज्यादा रन सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज (281) ने बनाए।

    रोहित को छोड़ इस विश्व कप में भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज 200 रन भी नहीं बना पाया।

    टी-20

    टी-20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    रोहित ने साल 2007 में पहला टी-20 विश्व कप खेला था। वह अब तक खेले गए सभी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

    उन्होंने 47 मैच की 44 पारियों में 34.85 की औसत से 1,220 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 133.04 की रही। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले। वह 9 बार नाबाद भी रहे।

    रोहित विराट कोहली (1,292) के बाद टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    करियर

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया।

    उन्होंने 159 मैच की 151 पारियों में 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 121 रन का रहा है।

    उनके अलावा सिर्फ कोहली और बाबर आजम ही अब तक 4,000 से अधिक रन बना पाए हैं।

    कप्तान

    कप्तान के तौर पर कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था।

    उन्होंने भारतीय टीम के लिए 62 मैच में कप्तानी की, इस दौरान टीम को 49 में जीत और सिर्फ 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच टाई रहा। उनका जीत प्रतिशत 79.03 का रहा।

    रोहित से ज्यादा सिर्फ कोहली ने भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (71) में कप्तानी की है। उन्होंने 41 मैच में जीत और 28 में हार का सामना किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के दिलचस्प रिकॉर्डस पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप

    रोहित शर्मा

    ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया आउट, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग
    वेस्टइंडीज की धरती पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक टी-20 रन, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    IPL 2024: रोहित शर्मा का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के नाम दर्ज अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शेष गेंद रहते हुए ये हैं दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में इन अफगानी गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में बारिश के चलते टॉस में हुई देरी  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये हैं सबसे कम टीम स्कोर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश की एंटीगुआ स्टेडियम पर होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में USA को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025