NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 21, 2024
    11:35 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 के 45वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। इस विश्व कप में एडेन मार्करम के टीम की यह लगातार छठी जीत है।

    सुपर-8 में इंग्लैंड की यह पहली हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 163/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 156/6 का स्कोर ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। क्विंटन डिकॉक (65) और रीजा हेंड्रिक्स (19) ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़ दिए।

    डेविड मिलर (43) ने भी अच्छी पारी खेली और टीम का स्कोर 163 रन तक ले गए।

    जवाब में इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन (33) और हैरी ब्रूक (53) ने शानदार पारी तो खेली, लेकिन जीत नहीं दिला पाए।

    केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए।

    जानकारी

    ब्रूक ने लगाया टी-20 विश्व कप में पहला अर्धशतक

    ब्रूक ने मैच में 37 गेंद का सामना किया और 53 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा और टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहला अर्धशतक रहा।

    पारी

    डिकॉक ने जड़ा 16वां अर्धशतक 

    डिकॉक ने सिर्फ 38 गेंद का सामना किया और 65 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 171.05 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां और इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक रहा।

    वह टी-20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    डिकॉक ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 31.16 की औसत से 187 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    छक्का

    विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

    डिकॉक ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए। अब वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

    उनके क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अब 102 छक्के हो गए हैं। पहले स्थान पर 124 छक्कों के साथ बटलर हैं।

    तीसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने अब तक 62 पारियों में 99 छक्के लगाए हैं।रहमानुल्लाह गुरबाज 81 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

    उपलब्धि

    ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने डिकॉक  

    डिकॉक अब वह टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। दोनों ने टी-20 विश्व कप में 4-4 बार 50+ का स्कोर बनाया है।

    पहले स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इंग्लैंड के बटलर हैं। दोनों ने 5-5 बार यह कारनामा किया है।

    डिकॉक

    डिकॉक ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    डिकॉक अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक (16) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने हेंड्रिक्स को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं। 11 अर्धशतक के साथ जेपी डुमिनी तीसरे स्थान पर हैं।

    डिकॉक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,500 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बने हैं।

    वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा छक्के (102) लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले स्थान पर मिलर (114) हैं।

    गेंदबाजी

    जोफ्रा आर्चर ने झटके 3 विकेट 

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 40 रन देकर 3 विकेट झटके।

    शुरुआती ओवरों में आर्चर थोड़े महंगे रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने जोरदार वापसी की।

    इस खिलाड़ी ने डिकॉक (65), मिलर (43) और मार्को जानसन (0) को अपना शिकार बनाया।

    उनके अलावा आदिल राशिद और मोईन अली को मुकाबले में 1-1 सफलता मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: विल यंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन एक टीम के खिलाफ 150 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय बने रविचंद्रन अश्विन
    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तोड़े कई रिकॉर्ड, 112 साल बाद हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स टी-20 विश्व कप 2024 में नहीं लेंगे हिस्सा, ECB ने दी जानकारी  बेन स्टोक्स

    टी-20 विश्व कप 2024

    कोच गैरी कस्टर्न ने खोली पाकिस्तान की पोल, टीम को गुटों में बंटा हुआ बताया- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: 19 जून से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले, जानिए अहम बातें क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप 2024 में बेहद खराब रहा पाकिस्तान का सफर, आंकड़ों में जानिए  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने चारों ओवर मेडन किए, रचा इतिहास न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024: न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में बेहद खराब रहा न्यूजीलैंड का सफर, आंकड़ों में जानिए टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025