Page Loader
टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज 
विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज 

May 05, 2024
05:50 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका को मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी। इस बार टीम 2007 के बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2012 के टी-20 विश्व कप में खेला था। उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं और इसकी 25 पारियों में 81.50 की औसत से 1,141 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 131.30 की रही है। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।

#2

रोहित शर्मा 

इस विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप मैच में पहला मुकाबला साल 2007 में खेला था। भारत ने उसी साल ट्रॉफी भी जीती थी। उन्होंने अब तक 39 मुकाबले खेल हैं। इसकी 36 पारियों में 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79* रन रहा है।

#3

युवराज सिंह 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह टी-20 विश्व कप में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 31 मैच की 28 पारियों में 23.72 की औसत और 128.91 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे। युवराज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन रहा था। युवराज ने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

#4

महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था। उन्होंने 33 मैच की 29 पारियों में 35.26 की औसत और 123.88 की स्ट्राइक रेट से 529 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा था।

#5

गौतम गंभीर 

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने 21 मैच की 20 पारियों में 26.20 की औसत और 118.01 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा था। गंभीर ने यह पारी साल 2007 के विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी।