
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 29 जून तक चलेगा। इसका आयोजन वेस्टइंडीज और USA में हो रहा है।
क्रिकेट का सबसे छोटे फॉर्मेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। वह इस फॉर्मेट में बड़े-बड़े शॉट्स बड़ी आसानी से लगाते हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी कमाल की रहती है।
ऐसे में आइए उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने बल्ले से तहलका मचाया है।
#1
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्ले विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2012 के टी-20 विश्व कप में खेला था।
उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं और इसकी 25 पारियों में 81.50 की औसत से 1,141 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 131.30 की रही है।
उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।
#2
महेला जयवर्धने
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने विश्व कप में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। 31 मुकाबलों की 31 पारियों में इस खिलाड़ी ने 39.07 की औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1,016 रन बनाए थे।
उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक निकला था। वह 2014 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य भी थे।
#3
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
इस खिलाड़ी ने भी टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला साल 2007 में खेला था।
उन्होंने 33 मैच की 31 पारियों में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 142.75 की रही थी।
उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा था।
#4
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने अपना पहला टी-20 विश्व कप मैच साल 2007 में खेला था। भारत ने उसी साल ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
रोहित ने अब तक 39 मुकाबले खेल हैं। इसकी 36 पारियों में उन्होंने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79* रन रहा है।