Loading...
रणजी ट्रॉफी 2024-25: इस संस्करण में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े
विदर्भ ने जीता खिताब (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

रणजी ट्रॉफी 2024-25: इस संस्करण में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े

Mar 02, 2025
04:08 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब विदर्भ क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। नागपुर में केरल क्रिकेट टीम और विदर्भ के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऐसे में पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली विदर्भ की टीम आखिरकार चैंपियन बनीं। यह तीसरा मौका है, जब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब विदर्भ ने जीता है। इस बीच संस्करण में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह का रहा फाइनल मुकाबला

टॉस हारकर पहले खेलते हुए विदर्भ ने दानिश मालेवार के शानदार शतक (153) और करुण नायर (86) की उम्दा पारी के दम पर 379 रन बनाए।

जवाब में केरल ने सचिन बेबी (98) और आदित्य सरवटे (79) की पारी के दम पर 342 रन बनाए।

विदर्भ को यहीं 37 रन की बढ़त मिल गई।

इसके बाद दूसरी पारी में नायर (135) और दानिश (73) की पारियों के दम पर विदर्भ ने 375/9 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

रन 

यश राठौड़ ने बनाए सर्वाधिक रन 

इस सीजन में यश राठौड़ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

विदर्भ के इस बल्लेबाज ने 18 पारियों में 53.33 की औसत के साथ 960 रन बनाए। इस बीच उन्होंने सर्वाधिक 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए।

मध्य प्रदेश के शुभम शर्मा ने 12 पारियों में 104.77 की औसत से 943 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए।

हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने 12 पारियों में 77.83 की औसत से 934 रन बनाए।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

करुण नायर का भी चला खूब बल्ला 

विदर्भ के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने 9 मैचों की 16 पारियों में 53.93 की औसत के साथ 863 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए।

वह संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ राठौड़ ने लगाए जबकि तन्मय अग्रवाल और उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयाल ने भी 4-4 शतक लगाए।

उत्तराखंड के समर्थ अग्रवाल ने सर्वाधिक 6 अर्धशतक लगाए।

ADVERTISEMENT

विकेट 

यश दुबे ने लिए सर्वाधिक विकेट 

विदर्भ के यश दुबे ने 19 पारियों में 16.98 की औसत के साथ 69 विकेट लिए। उनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज 50 विकेट भी नहीं खेल सके।

जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने 15 पारियों में 13.93 की औसत के साथ 44 विकेट चटकाए।

मुम्बा के शम्स मुलानी ने 18 पारियों में 23.52 की औसत के साथ 44 ही सफलताएं हासिल की।

सौराष्ट्र के धर्मराज जडेजा ने 40 विकेट लिए।

आंकड़े

यश दुबे ने लिए सर्वाधिक 5 विकेट हॉल

दुबे ने सबसे ज्यादा 7 पारियों में 5 विकेट हॉल हासिल किए।

आकिब ने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए।

हरियाणा के अंशुल कंबोज ने एक पारी में 10 विकेट लेना का कारनामा भी किया। उन्होंने केरल की पहली पारी में 49 रन देते हुए सभी 10 विकेट लिए थे।

उनके अलावा गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने उत्तराखंड के खिलाफ पारी में 9 विकेट लिए थे।

उपलब्धि 

कंबोज के नाम दर्ज हुई यह खास उपलब्धि 

कंबोज रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे।

उनके पहले बंगाल क्रिकेट टीम के प्रेमंगशु चटर्जी (10/20, बनाम असम, 1956) और राजस्थान क्रिकेट टीम के प्रदीप सुंदरम (10/78, बनाम विदर्भ, 1985) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

इस बीच, अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती प्रथम श्रेणी क्रिकेट (पारी) में 10 विकेट लेने वाले अन्य भारतीय गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT