NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देखिए वीडियो
    अगली खबर
    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देखिए वीडियो
    शमी को 2023 के लिए मिला अर्जुन पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देखिए वीडियो

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 09, 2024
    12:09 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला है।

    बीते साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था। वह बीते साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे।

    उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 9 जनवरी (मंगलवार) को यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    विश्व कप में लिए थे कुल 24 विकेट

    शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में सिर्फ 7 मैच खेले, जिसमें 10.70 की औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट से सर्वाधिक 24 विकेट लिए थे।

    दिलचस्प बात यह रही कि शमी को शुरुआती कुछ मैचों में बेंच पर बैठाया गया था, लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

    उन्होंने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ 5-5, इंग्लैंड के खिलाफ 4 और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें वीडियो

    President Droupadi Murmu presents the Arjuna Award 2023 to Mohammad Shami for his excellent performance.#NationalSportsAwards2023 @MdShami11 pic.twitter.com/m0NHOnvdG8

    — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) January 9, 2024

    आंकड़े

    बीते साल ऐसा रहा शमी का सभी प्रारूप में प्रदर्शन

    साल 2023 में शमी ने सिर्फ 4 टेस्ट खेले थे, जिसमें 31.92 की औसत से कुल 13 विकेट लिए थे।

    भारतीय टीम 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में भी उपविजेता रही थी।

    शमी ने बीते साल 19 वनडे खेले थे, जिसमें 16.46 की औसत से कुल 43 विकेट चटकाए थे, जिसमें 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

    वह 2023 में कोई भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले थे।

    खिलाड़ी 

    शमी के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिला अर्जुन पुरस्कार 

    ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बाउल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती)

    जानकारी

    अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ी

    अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट) और प्राची यादव (पैरा कैनोइंग) .

    खेल रत्न

    चिराग और सात्विकसाईराज को मिला खेल रत्न

    भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके लिए 2023 का साल यादगार रहा।

    सात्विक-चिराग की जोड़ी 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही थी।

    इस जोड़ी ने अक्टूबर 2023 में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। ये जोड़ी BWF रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी।

    जानकारी

    द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए ये कोच

    ललित कुमा (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), शिवेंद्र सिंह (हॉकी) और गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। ये पुरस्कार उन कोचों को दिया जाता है जिन्होंने अपना जीवन एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया।

    ध्यानचंद पुरस्कार

    इन 3 खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत

    इस बार ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत 3 खिलाड़ियों को दिया गया।

    पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर ने 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था और 2004 में पाकिस्तान में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीता था।

    पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार शर्मा ने एशियाई खेलों में रजत और कांस्य पदक जीता था। वह ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं।

    पूर्व कबड्डी खिलाड़ी कविथा सलवाराज ने 2010 में एशियाई खेलों और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मोहम्मद शमी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अर्जुन पुरस्कार
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल

    मोहम्मद शमी

    विश्व कप में शानदार रहे हैं मोहम्मद शमी के आंकड़े, 15.70 की औसत से झटके विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: अश्विन, शार्दुल या शमी में से किसे मिल सकता है मौका? वनडे विश्व कप 2023
    शमी ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड, विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने वनडे विश्व कप 2023
    मोहम्मद शमी विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने वनडे विश्व कप 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    डीन एल्गर के भारत के खिलाफ 1,000 टेस्ट रन पूरे, ऐसा करने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: ट्रिस्टन स्टब्स ने किया टेस्ट डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: मोहम्मद सिराज ने तीसरी बार झटका 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े  मोहम्मद सिराज

    अर्जुन पुरस्कार

    BCCI ने की शमी और बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश क्रिकेट समाचार
    अर्जुन अवार्ड के लिए बुमराह समेत ये नाम भेजने की तैयारी कर रही है BCCI क्रिकेट समाचार
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम खेल रत्न
    रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, मंत्रालय ने लगाई मुहर रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    जानिए कौन हैं वैभव सूर्यवंशी, जो प्रथम श्रेणी डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ियों में हुए शुमार रणजी ट्रॉफी
    ICC टेस्ट रैंकिग में नंबर-1 पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, जानिए भारत का हाल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक,  जानिए रिकॉर्ड्स  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025