LOADING...
विश्व कप में शानदार रहे हैं मोहम्मद शमी के आंकड़े, 15.70 की औसत से झटके विकेट 
मोहम्मद शमी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @MdShami11)

विश्व कप में शानदार रहे हैं मोहम्मद शमी के आंकड़े, 15.70 की औसत से झटके विकेट 

Sep 29, 2023
08:00 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज होंगे। इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2015 का विश्व कप और विराट कोहली की कप्तानी में साल 2019 का विश्व कप खेला था। अब वह रोहित शर्मा की कप्तानी में 2023 का विश्व कप खेलने जा रहे हैं। शमी जब-जब विश्व कप में खेले हैं कमाल का प्रदर्शन किया है। आइए उनके आंकड़े देखते हैं।

प्रदर्शन 

विश्व कप में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

विश्व कप में शमी ने अपना पहला मुकाबला साल 2015 में खेला था। उन्होंने 11 मैच खेले हैं और 15.70 की उम्दा औसत के साथ 31 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनकी इकॉनमी 5.06 की रही है। शमी का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/69 विकेट का रहा है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 3 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वह 2019 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी ले चुके हैं।

औसत

विश्व कप के इतिहास में दूसरी सबसे शानदार औसत 

शमी का औसत (15.71) विश्व कप में कम से कम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरा सबसे अच्छा है। पहले स्थान पर मिचेल स्टार्क हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के इस गेंदबाज ने विश्व कप में 18 मुकाबले खेले हैं और 14.82 की औसत से 49 विकेट अपने नाम किए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज ज्योफ अलॉट इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 मुकाबले में 16.25 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

Advertisement

2023

साल 2023 में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

इस साल शमी ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 23.73 की औसत से 19 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.36 की रही है। शमी का इस साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है। उन्होंने इस साल 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। पिछले साल शमी ने सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले थे और 29.25 की औसत से 4 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है शमी का वनडे करियर 

33 साल के शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। दाएं हाथ के गेंदबाज शमी ने अब तक 94 मैचों में 25.50 की औसत से 171 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी रेट 5.57 की रही है। एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है। शमी ने अपने वनडे करियर में 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

इसके अलावा शमी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान के साथ शमी शमी 80 पारियों में इस रिकॉर्ड को साझा करते हैं।

Advertisement