NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मोहम्मद शमी विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
    अगली खबर
    मोहम्मद शमी विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
    मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    मोहम्मद शमी विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

    लेखन रजत गुप्ता
    संपादन भारत शर्मा
    Oct 22, 2023
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

    यह वनडे करियर में उनका तीसरा और वनडे विश्व कप में दूसरा 5 विकेट हॉल है।

    इसके साथ वह विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका पहला 5 विकेट हॉल है।

    प्रदर्शन

    शमी ने इन बल्लेबाजों को बनाया अपना शिकार

    शमी ने विल यंग (17) को बोल्ड कर मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे रचिन रविंद्र (75) को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

    उन्होंने मिचले सेंटनर (1) और मैट हेनरी (0) को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। आखिरी ओवर में उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट किया।

    उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में महज 54 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.40 की रही।

    रिकॉर्ड

    शमी के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

    इस प्रदर्शन के साथ शमी विश्व कप में सबसे ज्यादा (2) बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

    इस सूची में दूसरे नंबर पर कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, रोबिन सिंह, युवराज सिंह और आशीष नेहरा हैं। इन सभी गेंदबाजों ने 1-1 बार यह कारनाम किया।

    इसी तरह यह शमी का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी हो गया है। इससे पहले विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/61 विकेट का रहा था।

    जानकारी

    शमी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    शमी वनडे विश्व कप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी के अलावा ग्लेन मैक्ग्रा, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन अफरीदी और शाहीद अफरीदी ने 2-2 बार ऐसा किया है। पहले नंबर पर मिचेल स्टार्क (3) हैं।

    फायदा

    शमी ने उठाया मौके का पूरा फायदा

    विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के पहले 4 मुकाबलों में शमी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

    बांग्लादेश के खिलाफ चौथे मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध नहीं थे।

    इसके चलते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर की जगह शमी को टीम में शामिल किया।

    शमी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 5 विकेट झटक लिए।

    विश्व कप

    विश्व कप में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

    विश्व कप में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 12 मुकाबलों में 15.02 की औसत और 5.09 की इकॉनमी से 36 विकेट चटकाए हैं।

    वह विश्व कप में औसतन हर 18वीं गेंद पर विकेट लेते हैं। वह विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

    विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाद जहीर खान और जवागल श्रीनाथ हैं। दोनों ने 44-44 विकेट अपने नाम किए हैं।

    प्रदर्शन

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन? 

    33 साल के शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    दाएं हाथ के गेंदबाज शमी ने अब तक 95 मैचों में 25.09 की औसत से 176 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी रेट 5.57 की रही है।

    उन्होंने 64 टेस्ट की 122 पारियों में 229 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 127 विकेट हैं। 4/11 विकेट इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम
    मोहम्मद शमी

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे टेम्बा बावुमा, मार्करम करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने खेली वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे के दिलचस्प आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पिछले 10 मुकाबलों में 105.25 की औसत से रन बना रहे केएल राहुल, जानिए शानदार आंकड़े  केएल राहुल
    रोहित शर्मा ने विश्व कप में सर्वाधिक टीमों के खिलाफ लगाए हैं शतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    मोहम्मद शमी

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी की जगह खेल सकते हैं मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम
    मोहम्मद शमी ने भारत में एक टेस्ट पारी में फेंके सर्वाधिक ओवर, जानें निराशाजनक आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मोहम्मद शमी ने महज 17 रन खर्च कर झटके 3 विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    मोहम्मद शमी बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025