NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने चुनी वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान
    अगली खबर
    ICC ने चुनी वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान
    रोहित की कप्तानी में भारत रहा उपविजेता (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    ICC ने चुनी वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 20, 2023
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए छठी बार ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी तरफ भारत अपने तीसरे खिताब से चूक गया।

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम का चुनाव किया है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है।

    आइए टीम में चुने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    सलामी बल्लेबाज

    डिकॉक और रोहित रहे सलामी बल्लेबाज

    दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल तक के अभियान में क्विंटन डिकॉक का सराहनीय प्रदर्शन रहा। अपना आखिरी वनडे विश्व कप खेल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 59.40 की औसत से 594 रन बनाए, जिसमें 4 शतक भी शामिल रहे। वह इस बार सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी रहे।

    रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम उपविजेता रही। उन्होंने इस बार 54.27 की औसत और 125.94 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे।

    जानकारी

    एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने रोहित

    रोहित विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने केन विलियमसन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 संस्करण में 578 रन बनाए थे।

    मध्यक्रम

    कोहली, मिचेल और राहुल को भी मिली जगह 

    ICC ने अपनी टीम में विराट कोहली, डेरिल मिचेल और केएल राहुल का भी चयन किया।

    अपने बल्ले से धूम मचाने वाले कोहली इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 11 मैचों में 95.62 की औसत और 90.31 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए, जिसमें 3 शतक भी शामिल रहे।

    मिचेल ने 111.06 की स्ट्राइक रेट से कुल 552 रन (शतक- 2) अपने नाम किए।

    राहुल ने 90.76 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए।

    जानकारी

    कोहली एक संस्करण में 750 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

    कोहली विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2003 संस्करण के 11 मैचों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे।

    आलराउंडर

    मैक्सवेल और जडेजा चुने गए ऑलराउंडर

    अफगानिस्तान के खिलाफ परिणाम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक (201*) लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 150.37 की स्ट्राइक रेट की मदद से कुल 400 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए।

    भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस विश्व कप में उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने 11 मैचों में 24.87 की औसत से कुल 16 विकेट लिए।

    बल्लेबाजी में उन्होंने 40.00 की औसत से 120 रन बनाए।

    गेंदबाजी

    इन 2 भारतीय तेज गेंदबाजों को भी मिली जगह 

    मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका और एडम जैम्पा को भी जगह मिली।

    शमी ने 7 मैच खेले, जिसमें 10.70 की अविश्वसनीय औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 24 विकेट लिए। बुमराह ने 11 मैचों में 18.65 की औसत और 4.06 की इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लिए।

    जैम्पा ने 11 मैचों में 4/8 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 23 विकेट हासिल किए।

    मदुशंका ने 9 मैचों में 25.00 की औसत से 21 विकेट लिए।

    जानकारी

    ऐसी है ICC की सर्वश्रेष्ठ टीम

    क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), विराट कोहली (भारत), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड), केएल राहुल (भारत), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), रविंद्र जडेजा (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया) और मोहम्मद शमी (भारत), 12वां खिलाड़ी- गेराल्ड कोएत्जी (दक्षिण अफ्रीका)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा सबसे कम मुकाबलों में 75 जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने विराट कोहली
    विश्व कप के सर्वाधिक संस्करण में 400+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित और कोहली वनडे विश्व कप 2023
    रोहित-विराट की जोड़ी ने जीते हैं 222 अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए अन्य जोड़ियों का हाल  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां   भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों द्वारा किए गए 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: मुकाबला शुरू होने से पहले वायुसेना ने आसमान में दिखाए करतब भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्वकप 2023 फाइनल: डेविड वार्नर भारत के लिए बन सकते हैं बड़ी मुसीबत, जानिए कारण  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा विश्व कप में बतौर कप्तान नहीं हारे एक भी मुकाबला, जानिए पूरे आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: दर्शकों के दबाव से कैसे निपटेगा ऑस्ट्रेलिया, कमिंस ने किया खुलासा वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    क्विंटन डिकॉक के लिए शानदार रहा उनका आखिरी विश्व कप, जानिए उनके वनडे प्रारूप के आंकड़े क्विंटन डिकॉक
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं भारत की कप्तानी- रिपोर्ट सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025