NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  
    अगली खबर
    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  
    साल 2014 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में विराट कोहली ने 77 रन बनाए थे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 19, 2023
    10:17 am

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 को खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2013 के बाद कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

    अगर वनडे विश्व कप की बात करें तो टीम साल 2011 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। इस बार टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से होने वाला है।

    आइए किसी भी ICC ट्रॉफी फाइनल में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    महेंद्र सिंह धोनी- 2011 वनडे विश्व कप 

    साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम को जीत के लिए 275 रन चाहिए थे।

    31 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। विराट कोहली भी 35 रन बनाकर आउट हो गए।

    धोनी ने 79 गेंद का सामना किया और 91 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 115.18 की रही थी।

    #2

    गौतम गंभीर- 2007 टी-20 और 2011 वनडे विश्व  कप 

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर साल 2011 वनडे विश्व कप और साल 2007 टी-20 विश्व कप में टीम की जीत के हीरो थे।

    उन्होंने 2011 के फाइनल में 122 गेंद का सामना करते हुए 97 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले थे।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 विश्व कप फाइनल में उन्होंने 54 गेंद में 75 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले थे।

    #3

    विराट कोहली- 2014 टी-20 विश्व कप फाइनल 

    साल 2014 का टी-20 विश्व कप फाइनल भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे।

    कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। उन्होंने 58 गेंद में 132.75 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले थे। भारतीय टीम को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली थी।

    #4

    हार्दिक पांड्या-  2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 

    साल 2017 का चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बना दिए थे।

    जवाब में भारतीय टीम के 6 विकेट सिर्फ 72 रन पर गिर गए थे।

    हार्दिक पांड्या ने इसके बाद सिर्फ 43 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए थे। हालांकि, इसके बाद वह रनआउट हो गए और भारतीय टीम यह मैच 180 रन से जीत गई थी।

    #5

    रोहित शर्मा-2007 विश्व कप 

    साल 2007 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट खो रही थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

    उन्होंने 16 गेंद का सामना किया और 30 रन बना दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला था।

    उनकी स्ट्राइक रेट 187.50 की रही थी। रोहित की इसी पारी का नतीजा था कि भारतीय टीम 20 ओवर में 157 रन बनाने में सफल रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर
    उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक अभी और तपेंगे ये राज्य, जानिए कहां तक पहुंचा पारा  गर्मी की लहर
    आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलने सांसदों के 2 प्रतिनिधिमंडल विदेश रवाना, पहले जापान-UAE जाएंगे ऑपरेशन सिंदूर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टिम साउथी ने 100 रन लुटाकर चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    केन विलियमसन के वनडे में नंबर-3 पर 6,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 163 रनों की साझेदारी, बनाया रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली 50वें वनडे शतक तक कैसे पहुंचे? जानिए उनका अब तक का सफर विराट कोहली

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023 के बाद खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, क्या होगा उनका भविष्य?  राहुल द्रविड़
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारतीय वायुसेना फाइनल मुकाबले से पहले दिखाएगी आसमान में करतब भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा विश्व कप में बाउंड्री से 400+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023
    मोहम्म्द शमी वनडे में 7 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, बनाए ये अहम रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को दी मात, कटाया फाइनल का टिकट वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने तोड़ा बतौर कप्तान 100वें मैच में हार का सिलसिला, इस क्लब में शामिल वनडे विश्व कप 2023
    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली रहे हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सर्वाधिक जीत का हिस्सा, जानिए आंकड़े  सचिन तेंदुलकर
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025