NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    उम्दा लय में चल रहे हैं रोहित (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 18, 2023
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय खेले जा रहे वनडे विश्व कप 2023 में जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    वह 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम में दबाव बनान चाहेंगे।

    आइए उनके कंगारू टीम के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    उम्दा लय में दिखे हैं रोहित शर्मा

    वनडे विश्व कप 2023 में रोहित फिलहाल 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 पारियों में 55.00 की औसत और 124 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 550 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    इस संस्करण में रोहित से ज्यादा रन फिलहाल विराट कोहली (711), क्विंटन डिकॉक (594), रचिन रविंद्र (578) और डेरिल मिचेल (552) ने बनाए हुए हैं।

    जानकारी

    रोहित ने हासिल की ये उपलब्धि

    रोहित ने विश्व कप 2019 में 81.00 की औसत के साथ 648 रन बनाए थे। वह लगातार 2 संस्करणों में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    बनाम ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोहित ने 44 मुकाबले खेले हैं और 58.30 की औसत और 95.30 की स्ट्राइक रेट से 2,332 रन बनाए हैं।

    उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 8 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ वनडे प्रारूप में दोहरा शतक (209) लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

    वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर (3,077) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    आंकड़े

    ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने पैट कमिंस के खिलाफ 16 वनडे में 76.85 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 2 बार उनका विकेट लिया है।

    मिचेल स्टार्क और रोहित का 13 वनडे में आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय कप्तान ने 146 रन बनाए। इस बीच स्टार्क ने उन्हें 3 बार आउट किया है।

    एडम जैम्पा ने 10 पारियों में से रोहित को 4 बार आउट किया है। रोहित ने जैम्पा के खिलाफ 127 रन बनाए हैं।

    वनडे करियर

    भारत के लिए 5वें सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

    रोहित ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 261 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 253 पारियों में 49.13 की औसत और 91.81 की स्ट्राइक रेट से 10,662 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 31 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह इस समय वनडे प्रारूप में भारत के लिए 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    पोल

    क्या फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50+ स्कोर कर पाएंगे रोहित शर्मा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े   वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्वकप 2023: गौतम गंभीर ने विराट कोहली की लगातार प्रशंसा को लेकर प्रसारणकर्ता को कोसा  गौतम गंभीर
    रोहित शर्मा विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    विश्व कप 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य, कोहली-श्रेयस की शतकीय पारियां  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने इस विश्व कप में बनाया अपना चौथा 50+ स्कोर वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली ने जीते हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए उनके आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    मोहम्मद शमी वनडे में 7 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने, जानिए अन्य आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: बारिश के कारण रुका मुकाबला, मुश्किल में बावुमा की टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  विराट कोहली

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 307 रनों का लक्ष्य, हृदोय का अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: तौहीद हृदोय ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    एडम जैम्पा विश्व कप के एक संस्करण में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बने वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025