Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 1975 से 2015: हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ और उनका प्रदर्शन
  • खेलकूद

    1975 से 2015: हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ और उनका प्रदर्शन

    मोहम्मद वाहिद
    लेखन
    मोहम्मद वाहिद
    Twitter
    अंतिम अपडेट May 26, 2019, 12:24 pm
    1975 से 2015: हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ और उनका प्रदर्शन
  • वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला विश्व कप 1975 में खेला गया था, जिसे वेस्टइंडीज ने जीता था।

    लगभग सभी विश्व कप में खिताब जीतने वाली टीम में बेहतरीन बल्लेबाज़ों का मिश्रण रहा है।

    विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम है।

    आज हम आपको बताते हैं कि पिछले सभी विश्व कप में किन-किन बल्लेबाज़ों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाए।

  • इस खबर में
    1975 में ग्लेन टर्नर और 1979 में गॉर्डन ग्रीनिज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन 1983 में डेविड गॉवर और 1987 में ग्राहम गूच ने बनाए थे सबसे ज़्यादा रन 1992 विश्व कप में मार्टिन क्रो ने बनाए थे सबसे ज़्यादा रन 1996 में सचिन तेंदुलकर और 1999 में राहुल द्रविड़ ने बनाए सबसे ज़्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम रहा था 2003 विश्व कप 2007 में मैथ्यू हेडन और 2011 में तिलकरत्ने दिलशान ने बनाए सबसे ज़्यादा रन मार्टिन गप्टिल के नाम रहा 2015 विश्व कप
  • 1975 & 1979

    1975 में ग्लेन टर्नर और 1979 में गॉर्डन ग्रीनिज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन

  • वनडे क्रिकेट के इतिहास के पहले विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ ग्लेन टर्नर ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। टर्नर ने 1975 विश्व कप के चार मैचों में सबसे ज़्यादा 333 रन बनाए थे।

    1975 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल में बाहर हुई थी।

    1979 विश्व कप में वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। ग्रीनिज ने 1979 विश्व कप में 253 रन बनाए थे।

    1979 विश्व कप वेस्टइंडीज ने जीता था।

  • 1983 & 1987

    1983 में डेविड गॉवर और 1987 में ग्राहम गूच ने बनाए थे सबसे ज़्यादा रन

  • विश्व कप के तीसरे संस्करण में इंग्लैंड के डेविड गॉवर ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। गॉवर ने 1983 विश्व कप में 384 रन बनाए थे।

    विश्व कप के इस संस्करण में इंग्लैंड सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी।

    1987 विश्व कप में इंग्लैंड के ग्राहम गूच सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। गूच ने विश्व कप के चौथे संस्करण में 471 रन बनाए थे।

    1987 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

  • क्या आप जानते हैं?

    1992 विश्व कप में मार्टिन क्रो ने बनाए थे सबसे ज़्यादा रन

  • 1992 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के मार्टिन क्रो ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। क्रो ने विश्व कप के पांचवे एडिशन में 456 रन बनाए थे। विश्व कप में 450+ रन बनाने वाले क्रो पहले बल्लेबाज़ थे। 1992 विश्व कप पाकिस्तान ने जीता था।

  • 1996 & 1999

    1996 में सचिन तेंदुलकर और 1999 में राहुल द्रविड़ ने बनाए सबसे ज़्यादा रन

  • 1996 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर का बोलबाला रहा था। विश्व कप के छठे संस्करण में सचिन ने सबसे ज़्यादा 523 रन बनाए थे। सचिन विश्व कप में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ थे।

    1996 विश्व कप श्रीलंका के नाम रहा था।

    1999 विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। द्रविड़ ने 1999 विश्व कप में 461 रन अपने नाम किए थे। 1999 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

  • जानकारी

    सचिन तेंदुलकर के नाम रहा था 2003 विश्व कप

  • 2003 विश्व कप पूरी तरह से सचिन के नाम रहा था। सचिन ने टूर्नामेंट में लगभग हर टीम के खिलाफ रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस विश्व कप में सचिन ने 673 रन बनाए थे। 2003 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

  • 2007 & 2011

    2007 में मैथ्यू हेडन और 2011 में तिलकरत्ने दिलशान ने बनाए सबसे ज़्यादा रन

  • विश्व कप 9वां संस्करण वेस्टइंडीज में खेला गया था। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने सबसे ज़्यादा 659 रन बनाए थे।

    2007 विश्व कप भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

    2011 विश्व कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेला गया था। इस विश्व कप में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान ने सबसे ज़्यादा 500 रन बनाए थे। इस विश्व कप में सचिन ने 482 रन बनाए थे।

    2011 विश्व कप भारत ने जीता था।

  • जानकारी

    मार्टिन गप्टिल के नाम रहा 2015 विश्व कप

  • 2015 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज़्यादा 547 रन बनाए थे। इस विश्व कप में गप्टिल वेस्टइंडीज के खिलाफ 237* रनों की पारी खेली थी। 2015 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

  • क्रिकेट समाचार
  • सचिन तेंदुलकर
  • क्रिकेट रिकॉर्ड्स
  • राहुल द्रविड़
  • रिकी पोंटिंग
  •  
ताज़ा खबरें
  • CBSE की कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, कक्षा 12 की परीक्षाओं को टाला गया
    CBSE की कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, कक्षा 12 की परीक्षाओं को टाला गया
    देश
  • महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित
    महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित
    मनोरंजन
  • योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया
    योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया
    राजनीति
  • नेटफ्लिक्स को 135 करोड़ रुपये में बेचे गए कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' के राइट्स- रिपोर्ट
    नेटफ्लिक्स को 135 करोड़ रुपये में बेचे गए कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' के राइट्स- रिपोर्ट
    मनोरंजन
  • क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    क्या मध्य प्रदेश छिपा रहा कोरोना मौतें? श्मशानों और सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर
    देश
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021