NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #MIvRCB: मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स
    अगली खबर
    #MIvRCB: मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स

    #MIvRCB: मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Apr 15, 2019
    11:55 pm

    क्या है खबर?

    IPL 2019 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है।

    टॉस हार कर पहले खेलने उतरी RCB ने 20 ओवरों में डिविलियर्स और मोईन अली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 171 रन बनाए थे।

    जिसके जवाब में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने 6 गेंद पहले मैच जीत लिया। MI के लिए हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदो में 37 रनों की नाबाद पारी खेली।

    जानिए मैच में बने रिकॉर्ड्स।

    सबसे ज़्यादा छक्के

    IPL में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने एबी डिविलियर्स

    डिविलियर्स ने 51 गेंदो में 75 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान डिविलियर्स ने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

    इसके साथ ही डिविलियर्स (203) IPL में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। IPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में भी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

    डिविलियर्स में IPL में ये 32वां अर्धशतक है। IPL में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में डिविलियर्स सातवें नंबर पर हैं।

    जानकारी

    पॉवर-प्ले में मुंबई ने इस सीज़न का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पॉवर-प्ले में धमाकेदार शुरूआत की। MI ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बनाए। पॉवर-प्ले में इस सीज़न में मुंबई का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    अद्भुत

    चहल पर छक्का लगाकर अगली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने ईशान किशन

    ईशान किशन ने 9 गेंदो में तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 21 रन बनाए। किशन 21 रनों के निजी स्कोर पर युजवेंद्र चहल का शिकार बने।

    किशन ने पहले चहल की गेंद पर छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए।

    इस सीज़न में चहल पर छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर आउट होने वाले किशन तीसरे बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल भी चहल पर ऐसे आउट हो चुके हैं।

    प्रदर्शन

    मोईन अली ने किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

    मोईन अली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फंसी हुई RCB को 32 गेंदो में 50 रन बनाकर 170 के पार पहुंचाया। उसके बाद गेंदबाज़ी में 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

    अपनी अर्धशतकीय पारी में मोईन ने एक चौका और पांच छक्के लगाए।

    7 ओवर में 49 रनों पर 2 विकेट गिर जाने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मोईन ने डिविलियर्स (75) के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी भी की।

    मैच का लेखा-जोखा

    रोमांचक मुकाबले में इस तरह मुंबई को मिली जीत

    RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था।

    जिसके जवाब में मुंबई को डिकॉक (40) और रोहित (28) ने धमाकेदार शुरूआत दिलाई। लेकिन उसके बाद मुंबई की पारी रुक सी गई थी।

    लेकिन हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने 6 गेंद पहले ही मैच जीत लिया। पंड्या ने अपनी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

    इससे पहले मलिंगा ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #DCvSRH: शानदार गेंदबाजी के बाद बेयरस्टो की तूफानी पारी की बदौलत SRH ने DC को हराया डेविड वार्नर
    IPL 2019 Match 17: KKR को हराना चाहेगी RCB, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    #DCvSRH: सनराइजर्स के खिलाफ इन मुख्य कारणों की वजह से हारी दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद
    'मांकड़' आउट अगर क्रिकेट में सही नहीं, तो नियमों को बदल देना चाहिए- अश्विन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019 Match 14: पहली जीत के लिए भिड़ेंगी राजस्थान और बैंगलोर, संभावित टीम, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, एक नया चेहरा भी शामिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL सट्टेबाज़ी मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे समेत 19 गिरफ्तार वडोदरा
    IPL 2019 Match 16: दिल्ली और हैदराबाद में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: बढ़ सकती है मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, बुमराह को दिया जा सकता है आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन है आईपीएल इतिहास का सबसे युवा करोड़पति प्रयास राय बर्मन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान में प्रसारित नहीं होगा IPL 2019, जानें पूरा मामला पाकिस्तान समाचार
    IPL 2019 Match 1: CSK और RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025