NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप में भारत के प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप में भारत के प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर
    भारत ने जीते हैं सर्वाधिक चार खिताब (तस्वीर- Twitter/@BCCI)

    अंडर-19 विश्व कप में भारत के प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 04, 2022
    09:37 pm

    क्या है खबर?

    भारत और इंग्लैंड के बीच ICC अंडर-19 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार (5 फरवरी) को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

    अब तक सबसे ज्यादा चार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप में लगातार चौथे फाइनल में पहुंची है।

    पिछली बार भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर उपविजेता रही थी और इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

    इस बीच भारतीय टीम के रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    विश्व कप में ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन

    भारत ने विश्व कप में अपना पहला खिताब 2000 में मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में जीता था।उसके बाद विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना है।

    इसके अलावा भारत तीन बार (2006, 2016, और 2020) उपविजेता भी रहा है।

    भारतीय टीम 2010 और 2014 में क्रमश: छठे और पांचवें स्थान पर रही थी। वहीं 1998 में भारतीय टीम दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।

    सर्वाधिक रन

    सरफराज खान ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

    सरफराज खान अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने दो संस्करणों में (2014 और 2016) भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 12 मैचों में 70.75 की औसत से 566 रन बनाए हैं।

    शिखर धवन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2004 में सात मैचों में 505 रन बनाए थे।

    कैफ ने दो संस्करणों (1998 और 2000) में 421 रन बनाए हैं।

    सर्वाधिक विकेट

    अभिषेक ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

    अभिषेक शर्मा अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    उन्होंने दो संस्करणों (2002 और 2004) में 14 मैचों में 17.80 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

    संदीप शर्मा ने भी दो संस्करणों (2010 और 2012) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 12 मैचों में 18.15 की औसत से 19 विकेट हासिल किए हैं।

    रवि बिश्नोई (2020) ने छह मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

    सर्वाधिक रन

    मौजूदा विश्व कप में इन बल्लेबाजों ने किया प्रभावित

    अंगक्रिश रघुवंशी ने मौजूदा अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे फिलहाल अधिक रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पांच मैचों में 55.60 की औसत से 278 रन बनाए हैं।

    उनके बाद राज बावा ने 72.33 की औसत से 217 रन बनाए हैं।

    कप्तान यश ढुल ने टूर्नामेंट में सिर्फ तीन मैचों में 212 रन बनाए हैं। इस बीच उनका औसत 106.00 रहा है।

    सर्वाधिक विकेट

    इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

    भारत की ओर से विकी ओस्तवाल ने प्रभावित किया है। उन्होंने पांच मैचों में 10.75 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए हैं और भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    वह प्रतियोगिता में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    निशांत सिंधु ने चार मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं।

    इनके अलावा रवि कुमार ने भी छह विकेट लिए हैं।

    सफर

    मौजूदा विश्व कप में ऐसा रहा भारत का सफर

    तीनों मैच जीतकर भारत ग्रुप-B में शीर्ष पर रहा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रनों से जीत दर्ज की।

    इसके बाद भारत ने आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया।

    अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने युगांडा को 326 रनों से हराया।

    क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े
    अंडर-19 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    कोरोना मामलों में वृद्धि के बावजूद नहीं होगा महिला विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव महिला क्रिकेट विश्व कप
    दो चरणों में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, जून में होंगे नॉकआउट चरण के मुकाबले रणजी ट्रॉफी
    अश्विन और लियोन में कौन है बेहतर टेस्ट खिलाडी़? ऐसे हैं आंकड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    बिग बैश लीग: सिडनी सिक्सर्स को हराकर पर्थ स्क्रॉचर्स चौथी बार बना चैंपियन नाथन लियोन

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    बुमराह बनाम अफरीदी: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है दोनों गेंदबाजों का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    राहुल बनाम रिजवान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? भारत बनाम पाकिस्तान
    टी-20 विश्व कप में खिलाड़ियों और टीमों के अहम रिकार्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट के आंकड़े

    इस साल वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    एशेज 2021-22: शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: इयान बिशप और टॉम मूडी ने चुने भविष्य के खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप में हमेशा रहा है भारत का दबदबा, क्या रिकॉर्ड पांचवीं बार जीतेगा भारत? क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025