NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन?
    टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन?
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 22, 2021
    10:12 am
    टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन?
    कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट जीता है।

    भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट से हो जाएगी। भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है और इस बार विराट कोहली की अगुवाई में मेहमान टीम इतिहास बदल सकती है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंको के लिहाज से भी यह सीरीज दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है। भारत के दक्षिण अफ्रीका में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    2/6

    दक्षिण अफ्रीका में ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक 20 टेस्ट खेले हैं और केवल तीन में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 10 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा सात टेस्ट ड्रा रहे हैं। भारत ने 2006/07, 2010/11 और 2017/18 के दौरों पर एक-एक जीत दर्ज की थी। हालांकि, भारत प्रोटियाज टीम के खिलाफ उनके घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है।

    3/6

    दक्षिण अफ्रीका में भारत ने जीते हैं ये तीन टेस्ट

    राहुल द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका में (दिसंबर 2006) टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। द्रविड़ की कप्तानी में जोहान्सबर्ग में भारत ने मेजबान टीम को 123 रनों से हराया था। दिसंबर 2010 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में अपनी दूसरी टेस्ट जीत (87 रन से) दर्ज की। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका में अपनी तीसरी टेस्ट जीत (63 रन से) हासिल की थी।

    4/6

    सचिन के बाद दक्षिण अफ्रीका में 1,000 रन पूरे करना चाहेंगे कोहली

    पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 46.44 की औसत से 1,161 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली आने वाली सीरीज में तेंदुलकर के कारनामे को दोहरा सकते हैं। कोहली के नाम दक्षिण अफ्रीका में अब तक पांच टेस्ट मैचों में 55.80 की अविश्वसनीय औसत से 558 रन हैं।

    5/6

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    तेंदुलकर, कोहली और चेतेश्वर पुजारा ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट पारी में 150 या उससे अधिक रन बनाए हैं। तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 (1997) रहा है, जबकि पुजारा और कोहली दोनों ने 153 रन बनाए हैं।

    6/6

    दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं अनिल कुंबले

    महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले दक्षिण अफ्रीका में भारत के प्रमुख टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 8/113 के सर्वश्रेष्ठ मैच हॉल के साथ 12 टेस्ट में 45 विकेट लिए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं। उन्होंने दो दौरों में 24.71 की शानदार औसत से 21 विकेट झटके हैं। इस बीच उन्होंने एक फाइव विकेट भी लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका में खेले गए भारत के यादगार टेस्ट पर एक नजर टेस्ट क्रिकेट
    नए फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज को सीने में हुआ दर्द, अस्पताल में किए गए भर्ती पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    2018 में संन्यास लेने पर विचार कर रहे थे अश्विन, खुद किया बुरे दौर का खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: पहले से लगी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए नोर्खिया भारतीय क्रिकेट टीम
    एशेज 2021-22: बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल ऐसी है टीमों की स्थिति क्रिकेट समाचार
    2021 में टेस्ट में कैसा रहा ICC रैंकिंग की टॉप-5 टीमों का प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के पिछले 5 दौरों पर टेस्ट सीरीज में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे टेस्ट और वनडे सीरीज के मुकाबले BCCI
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: खाली स्टेडियम में खेला जा सकता है बॉक्सिंग-डे टेस्ट क्रिकेट समाचार
    2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    UAE में IPL से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल सकता है भारत इंडियन प्रीमियर लीग
    अगस्त के अंत में टी-20 सीरीज खेल सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका भारतीय क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: IPL स्थगित होने के बाद अब भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दोनों वनडे रद्द BCCI
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: कोरोना के चलते खाली स्टेडियम में होंगे अगले दोनों वनडे BCCI

    क्रिकेट के आंकड़े

    एशेज 2021-22: शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    इस साल वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस साल लाजवाब रहे हैं मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशेज 2021-22, दूसरा टेस्ट: शतक से चूके स्टीव स्मिथ, बनाए ये दिलचस्प रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023