NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
    सेलिंग में नेहा ठाकुर ने जीता रजत पदक (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेल: मंगलवार को भारत ने जीते 3 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 26, 2023
    09:13 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में मंगलवार (26 सितंबर) को भारत की झोली में 1 स्वर्ण सहित कुल 3 पदक आए।

    भारत की घुड़सवारी की मिश्रित टीम स्पर्धा ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 2 अन्य पदक सेलिंग (नौकायन) में आए।

    दूसरी तरफ कुछ मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती भी समाप्त हो गई।

    आइए आज हुए प्रमुख परिणामों पर एक नजर डालते हैं।

    सेलिंग 

    सेलिंग में नेहा और इबाद ने जीते पदक 

    सेलिंग में नेहा ठाकुर ने रजत पदक अपने नाम किया। 17 वर्षीय नेहा ने गर्ल्स डिंघी- ILCA4 इवेंट में 11 रेसों के बाद 27 नेट पॉइंट्स हासिल करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

    नेहा के बाद इबाद अली ने मेंस विंडसर्फर RS:X स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

    इबाद 52 अंकों के साथ थाईलैंड के फोनोफ्राट और कोरिया के स्वर्ण पदक विजेता वोनवू चो के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

    घुड़सवारी 

    घुड़सवारी में भारत ने जीता सोना

    हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल की जोड़ी ने 41 साल बाद घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

    भारतीय टीम ने 209.205 अंक हासिल करते हुए चीन की टीम को पीछे छोड़ दिया। यह ड्रेसेज स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

    इसके साथ-साथ एशियाई खेलों में घुड़सवारी में भारत का केवल चौथा स्वर्ण पदक है। बता दें कि इस खेल में भारत को आखिरी पदक साल 1982 में मिला था।

    हॉकी

    हॉकी में भारत ने दर्ज की जोरदार जीत 

    भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी। पहले मैच में भी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था।

    मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने हैट्रिक दागी।

    बता दें कि मनदीप ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लगाई है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी इस स्टार खिलाड़ी ने 3 गोल दागे थे।

    तैराकी

    तैराकी में टूटे राष्ट्रीय रिकॉर्ड 

    भारतीय 4x100 मेडले रिले टीम ने फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीहरि नटराज, साजन प्रकाश, लिकिथ प्रेमा और तनिष जॉर्ज मैथ्यू की चौकड़ी ने 3:40.20 सेकंड का समय लिया और कुल मिलाकर 5वें स्थान पर रही।

    भारत के आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में 15:20:91 सेकंड समय के साथ 7वें स्थान पर रहे।

    19 वर्षीय इस युवा तैराक ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

    टेनिस

    टेनिस में कैसे रहे परिणाम? 

    पुरुष एकल में सुमित नागल ने शानदार जीत हासिल की, जबकि महिला एकल में अंकिता रैना भी क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच गईं। नागल ने कजाखस्तान के बी झुकायेव को सीधे सेटों में शिकस्त दी।

    भारत के युकी भांबरी और अंकिता ने मिश्रित युगल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया लेकिन महिला युगल में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

    महिला युगल में अंकिता और प्रार्थना दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

    मुक्केबाजी

    मुक्केबाजी में नरेंद्र ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश 

    भारत के नरेंद्र ने पुरुषों के +92 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले के पहले ही दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा दिया। किर्गिस्तान के उलू उमटबेक के खिलाफ एकतरफा मुकाबले के बाद नरेंद्र क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बता दें कि ये मुकाबला पहले दौर में ही रोक दिया गया था।

    भारत के सचिन सिवाच ने राउंड ऑफ-32 में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में इंडोनेशिया के असरी उदीन को हराते हुए प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

    जानकारी

    भारत ने जीते अब तक कुल 14 पदक 

    भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में अब तक कुल 14 पदक जीत लिए हैं। भारत की झोली में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय हॉकी टीम
    तैराकी

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    अपने पैसे का कैसे करें सही प्रबंधन? जानिए पर्सनल फाइनेंस के ये नियम  पर्सनल फाइनेंस

    एशियाई खेल

    एशियन गेम्स 2023: कौन हैं आकाश दीप जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में मिली जगह?  क्रिकेट समाचार
    एशियाई खेल: उद्घाटन समारोह में नहीं होगी आतिशबाजी, जानिए क्या है कारण चीन समाचार
    रिंकू सिंह बोले- एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगे; 5 छक्कों को लेकर कही ये बातें रिंकू सिंह
    एशियाई खेल 2023: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  क्रिकेट समाचार

    भारतीय हॉकी टीम

    एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट

    तैराकी

    बच्चों को माता-पिता का नजरिया समझा रहा चीन का ऑनलाइन गेम 'चाइनीज पेरेंट्स' चीन समाचार
    ऐसे गोतख़ोर जो 52 साल में निकाल चुके हैं 1,200 से ज़्यादा शव, जानिए उनकी कहानी भारत की खबरें
    टोक्यो ओलंपिक: यूनिवर्सिटी कोटा के तहत भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने किया क्वालीफाई टोक्यो ओलंपिक
    ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले एथलीट हैं फेलप्स, जानें कैसा रहा ओलंपिक सफर ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025