Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान
खेलकूद

एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान

एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान
लेखन अंकित पसबोला
May 09, 2022, 09:12 pm 3 मिनट में पढ़ें
एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान
रुपिंदर करेंगे कप्तानी (तस्वीर-Twitter/@rupinderbob3)

हॉकी इंडिया ने आगामी एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 23 मई से 1 जून के बीच इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला जाना है। बता दें गत चैंपियन भारत एशिया कप में रुपिंदर पाल सिंह की कप्तानी में चुनौती पेश करेगा। वहीं दो बार के ओलंपियन सरदार सिंह को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

उपकप्तान
बीरेंद्र लाकड़ा को बनाया उपकप्तान

रुपिंदर ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद हॉकी से संन्यास ले लिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिर से मैट में वापसी की है। बीरेंद्र लाकड़ा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। एशिया कप के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय टीम में हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप खेल चुके यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, मंजीत, विष्णुकांत सिंह और उत्तम सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

टीम
एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पंकज कुमार रजक और सूरज करकेरा। डिफेंडर: रुपिंदर पाल सिंह (कप्तान), बीरेंद्र लाकड़ा (उप-कप्तान), दीपसन टिर्की, यशदीप सिवाच और अभिषेक लाकड़ा। मिड-फील्डर: राज कुमार पाल, विष्णुकांत सिंह, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम और सिमरनजीत सिंह। फॉरवर्ड: आभरन सुदेव, पवन राजभर, उत्तम सिंह, एसवी सुनील और एस.कार्थी। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी: नीलम संजीव ज़ेस और मनिंदर सिंह। स्टैंडबाय: प्रदीप सिंह, पवन, अंकित पाल और अंगद बीर सिंह।

बयान
टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है- बीजे करियप्पा

कोच बीजे करियप्पा ने कहा, "टीम अनुभवी और नए खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है, जिनमें से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग के मैचों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला है, लेकिन सीनियर इंडिया में पदार्पण नहीं किया है।" करियप्पा ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को भारत में होने वाले 2023 FIH पुरुष विश्व कप की तैयारी में मदद कर सकता है।

जानकारी
पूल-A में पाकिस्तान के साथ शामिल है भारत

आगामी एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हे चार-चार टीमों के दो पूल में बांटा गया है। पूल-A में भारत, पाकिस्तान, जापान और मेजबान इंडोनेशिया हैं। दूसरी तरफ मलेशिया, बांग्लादेश, कोरिया और ओमान पूल-B में शामिल हैं। अगर इतिहास की बात करें तो भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीन बार (2003, 2007 और 2017) में एशिया कप जीता है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 56 मुकाबलों में से 43 मैच जीते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
हॉकी टूर्नामेंट
भारतीय हॉकी टीम
ताज़ा खबरें
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट
मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट मनोरंजन
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
कुछ ही मिनटों में बनाएं पुदीने के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम खेलकूद
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR'
हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित हुई 'RRR' मनोरंजन
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को क्यों बनाया मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को क्यों बनाया मुख्यमंत्री? राजनीति
हॉकी टूर्नामेंट
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी खेलकूद
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक  पर किया कब्जा
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा खेलकूद
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह खेलकूद
और खबरें
भारतीय हॉकी टीम
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ खेलकूद
भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'
भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' खेलकूद
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता खेलकूद
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम खेलकूद
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022