NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक
    भारतीय हॉकी टीम कमाल का खेल दिखा रही है (तस्वीर: एक्स/@manpreetpawar07)

    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 26, 2023
    09:34 am

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल के तीसरे दिन भारतीय हॉकी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया है। पहले मैच में भी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था।

    मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने हैट्रिक दागी।

    मैच के पहले मिनट से ही भारतीय टीम ने आक्रमक खेल दिखाया, सिंगापुर की टीम पूरे मुकाबले में संघर्ष करती नजर आई।

    गोल

    किस खिलाड़ी ने दागे कितने गोल?

    मनदीप ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लगाई है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी इस स्टार खिलाड़ी ने 3 गोल दागे थे।

    मैच में हरमनप्रीत ने 4 गोल, अभिषेक और वरुण कुमार 2-2 गोल और 1-1 गोल मनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह और विकेक सागर ने किए।

    पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने आराम से खेलते हुए सिर्फ 1 गोल ही दागा था। हालांकि, सिंगापुर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

    दूसरे हाफ

    दूसरे क्वार्टर में बदल गया खेल 

    दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया और 6-0 से आगे हो गए। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में टीम ने 5 गोल और दाग दिए और आखिरी क्वार्टर ने फिर 5 गोल दागकर स्कोर 16-1 कर दिया।

    आखिरी क्वार्टर में सिंगापुर की टीम ने भी 1 गोल किया।

    अब भारतीय टीम का स्वर्ण पदक के लिए दावा और मजबूत हो गया है। टीम का अगला मुकाबला जापान के साथ 28 सितंबर को खेला जाना है।

    रैंकिंग

    अपने ग्रुप में शीर्ष पर है भारत 

    इस जीत के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में और मजबूत हो गई है। टीम पहले से ही शीर्ष स्थान पर थी। टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

    प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइन में पहुंचेंगी।

    बता दें कि पहले मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से ललित ने 4 गोल, वरूण कुमार ने 3 गोल, मनदीप सिंह 3 गोल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास और संजय ने 1-1 गोल किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    एशियाई खेल के 19वें संस्करण में भारत के खाते में सोमवार (25 सितंबर) को कुल 6 पदक आए थे, जिसमें 2 स्वर्ण पदक और 4 कांस्य पदक शामिल थे। मंगलवार को भी भारतीय टीम से कई खेलों में उम्मीद लगाई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    एशियाई खेल
    मनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    भारतीय हॉकी टीम

    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' हॉकी समाचार
    एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट

    एशियाई खेल

    एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण रुतुराज गायकवाड़
    एशियन गेम्स: शिवम मावी चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर, उमरान मलिक लेंगे उनकी जगह  उमरान मलिक
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियन गेम्स 2023: कौन हैं आकाश दीप जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में मिली जगह?  क्रिकेट समाचार

    मनप्रीत सिंह

    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न हॉकी समाचार
    मनप्रीत सिंह ने खिलाड़ी से खराब खेलने को कहा था- पूर्व हॉकी कोच का आरोप हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025