Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
खेलकूद

एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया

एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
लेखन नीरज पाण्डेय
May 28, 2022, 07:32 pm 2 मिनट में पढ़ें
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
भारत ने हासिल की बड़ी जीत (तस्वीर: ट्विटर/@sports_odisha)

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 के पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हरा दिया है। पूल गेम में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था और अब भारतीय टीम ने इसका बदला ले लिया है। भारत के लिए पवन राजभर और मंजीत ने गोल दागे। युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम ने अनुभव की कमी को कहीं झलकने नहीं दिया और शानदार खेल दिखाया।

पहला क्वार्टर
आठवें मिनट में भारत ने हासिल की बढ़त

मैच की शुरुआत में ही जापान ने दबाव बनाया था और पहले मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन गोल नहीं कर सके। जापान ने शुरुआत में अच्छी डिफेंडिंग भी की थी, लेकिन आठवें मिनट में मंजीत ने भारत को बढ़त दिला दी थी। मंजीत ने बाएं फ्लैंक से एंट्री लेते हुए अकेले दम पर गोल दागा था और जापान के लगभग चार डिफेंडर्स को बीट किया था।

दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में जापान ने बराबर किया स्कोर

पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद जापान ने अच्छी वापसी की थी और दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था। कॉर्नर को गोल में तब्दील करके जापान ने स्कोर बराबर किया था। भारत ने थोड़ी ही देर बाद बेहतरीन काउंटर अटैक किया, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने गोल दागा और मैच में बढ़त हासिल की। इसके बाद जापान की टीम लगातार वापसी की कोशिश करती रही, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें यह मौका नहीं दिया।

सुपर-4
इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-4 में पहुंचा था भारत

भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराते हुए सुपर-4 में अपनी जगह बनाई थी। भारत को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में कम से कम 15-0 के अंतर से जीत की दरकार थी, जिसे टीम ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हॉफ में 6-0 की बढ़त बनाई। वहीं दूसरे हॉफ में भारत ने 10 गोल करके बड़ी जीत दर्ज की।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
हॉकी टूर्नामेंट
भारतीय हॉकी टीम
ताज़ा खबरें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
हॉकी टूर्नामेंट
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी खेलकूद
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक  पर किया कब्जा
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा खेलकूद
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह खेलकूद
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ खेलकूद
और खबरें
भारतीय हॉकी टीम
एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान
एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रुपिंदर पाल बने कप्तान खेलकूद
भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'
भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' खेलकूद
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता खेलकूद
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम
एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम खेलकूद
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022