NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
    खेलकूद

    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह

    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2022, 08:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
    भारतीय हॉकी टीम (तस्वीर- Twitter/@sports_odisha)

    भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। भारत को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में कम से कम 15-0 के अंतर से जीत की दरकार थी, जिसे टीम ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए हासिल कर लिया है। बता दें भारत गत विजेता के रूप में एशिया कप में चुनौती पेश कर रहा है।

    हॉकी इंडिया का ट्वीट

    Magnificent game for #MenInBlue as they mark a big win against Indonesia at the Hero Asia Cup 2022 to qualify for the Super 4s of the Hero Asia Cup 2022!😍#IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #MatchDay #INDvsINA @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/TJOEixswSk

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) May 26, 2022

    दिप्सन टिर्की ने किए चार गोल

    भारत के लिए दिप्सन टिर्की ने सबसे ज्यादा चार गोल किए। वहीं सुदेव बेलीमग्गा ने तीन गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका रही। अनुभवी एसवी सुनील, पवन राजभर और कार्थी सेल्वम ने दो-दो गोल किए जबकि उत्तम सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और नीलम संजीव ने एक-एक गोल किए। भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हॉफ में 6-0 की बढ़त बनाई। वहीं दूसरे हॉफ में भारत ने 10 गोल करके बड़ी जीत दर्ज की।

    पूल-A से भारत और जापान ने सुपर-4 के लिए किया क्वालीफाई

    पूल-A से भारत और जापान ने सुपर-4 का टिकट हासिल किया है और पाकिस्तान अंतिम चार की रेस से बाहर हो गई है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था जबकि जापान के खिलाफ भारत को 2-5 से शिकस्त मिली थी। दूसरी तरफ आज हुए एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान को जापान के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी।

    28 मई को जापान से भिड़ेगा भारत

    बीरेंद्र लाकड़ा की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम अपना सुपर-4 मुकाबला जापान के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 28 मई (शनिवार) को खेला जाना है।

    हॉकी विश्व कप से भी बाहर हुआ पाकिस्तान

    जापान के खिलाफ हार के साथ ही पाकिस्तान ने अगले साल होने वाले हॉकी विश्व कप में क्वालीफाई करने का मौका भी गंवा दिया है। वहीं जापान, मलेशिया और कोरिया ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 2023 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर में होना है और मेजबान होने के नाते भारत इसमें सीधे एंट्री करेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम को अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    जल्द वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज वजन बढ़ाना
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    'नागिन 6' अभी नहीं होगा बंद, अप्रैल तक रहेगा जारी नागिन टीवी शो

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023