NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी
    अगली खबर
    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी
    गूगल यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी मिलेगी।

    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Sep 01, 2021
    09:39 pm

    क्या है खबर?

    सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में पिछले करीब छह महीने से चल रही कोविड-19 वैक्सिनेशन ड्राइव को सपोर्ट कर रही है।

    अब गूगल की अलग-अलग सेवाओं पर कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर्स और वैक्सीन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी।

    इस सप्ताह के आखिर तक गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट और गूगल सर्च सेवाओं में नई जानकारी दिखने लगेगी।

    गूगल ने भारत के कोविन पोर्टल से जुड़े API को अपनी इन ऐप्स का हिस्सा बनाया है।

    बदलाव

    हजारों वैक्सिनेशन सेंटर्स से रियल-टाइम अपडेट

    गूगल ने बताया है कि इन ऐप्स पर यूजर्स को भारत की 13,000 से ज्यादा लोकेशंस पर बनाए गए वैक्सिनेशन सेंटर्स से जुड़ी जानकारी रियल-टाइम में दिखाई जाएगी।

    यूजर्स को दिखने वाली जानकारी में अलग-अलग सेंटर्स पर उपलब्ध अपॉइंटमेंट स्लॉट्स, डोज-1 और डोज-2 वैक्सीन्स की संख्या और उनके फ्री या पेड होने का डाटा शामिल होगा।

    गूगल यूजर्स को कोवैक्सीन या कोविशील्ड में से चुनने का विकल्प भी उपलब्धता के आधार पर दिखाया जाएगा।

    बुकिंग

    कोविन वेब पोर्टल पर बुक कर पाएंगे स्लॉट

    गूगल की ऐप्स पर दिख रही जानकारी के आधार पर अगर यूजर्स अपॉइंटमेंट लेना चाहेंगे तो उन्हें कोविन पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

    गूगल मैप्स और दूसरी सेवाओं में यूजर्स को आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाने का क्विक लिंक दिखाया जाएगा।

    ऐसा विकल्प पेटीएम, मायजियो और माय एयरटेल जैसी कई ऐप्स में भी मिल रहा है और यूजर्स अपने फोन नंबर की मदद से स्लॉट बुक करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

    बयान

    सभी प्लेटफॉर्म्स पर सटीक जानकारी देने की कोशिश

    गूगल सर्च डायरेक्टर हेमा बुदराजू ने कंपनी की ऐप्स में होने वाले बदलाव को लेकर कहा, "लोग लगातार कोविड-19 महामारी और इसके साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी और सूचनाएं जुटा रहे हैं, हमारी कोशिश है कि उन्हें सही सोर्स से और सही वक्त पर हमारे सभी प्लेटफॉर्म्स से जानकारी दी जाए।"

    गूगल ने इससे पहले भी कोविड-19 की फर्स्ट और सेकेंड वेव के दौरान सटीक आंकड़े यूजर्स तक पहुंचाए थे, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट्स को सोर्स बनाया गया था।

    तरीका

    वैक्सीन से जुड़ी सर्च पर मिलेंगे रिजल्ट्स

    जो यूजर्स गूगल मैप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी यही जानकारी गूगल सर्च ऐप और गूगल असिस्टेंट की मदद से भी दी जाएगी।

    कंपनी का कहना है कि जब भी यूजर्स कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ा कोई टर्म सर्च करेंगे, उन्हें यह जानकारी दिखाई जाएगी।

    बता दें, गूगल मैप्स में यूजर्स को वैक्सिनेशन सेंटर्स तक जाने का रास्ता भी दिखाया जाएगा।

    इस तरह स्लॉट बुक करने के बाद यूजर्स आसानी से नजदीकी सेंटर तक पहुंच सकते हैं।

    भाषाएं

    आठ भारतीय भाषाओं में मिलेगी जानकारी

    भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले यूजर्स को उनकी भाषा में वैक्सिनेशन ड्राइव से जुड़ी जानकारी मिले, इसके लिए गूगल इंग्लिश के अलावा कई स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट भी लेकर आई है।

    कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी गूगल यूजर्स को अभी जिन भाषाओं में दी जा रही है, उनमें कन्नड़, हिंदी, बंगाली, तेलगू, तमिल, मलयालम, गुजराती और मराठी शामिल हैं।

    इन आठ भाषाओं के अलावा जल्द अन्य भाषाएं भी लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप
    गूगल
    गूगल असिस्टेंट
    गूगल सर्च

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गूगल
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल

    गूगल

    जियो ने बड़े इवेंट में लॉन्च किया सस्ता 'जियोफोन नेक्स्ट', ऐसे हैं फीचर्स रिलायंस जियो
    गूगल मीट में मिलेगा मल्टिपल होस्ट सपोर्ट और यूट्यूब लाइवस्ट्रीम, आएंगे नए सिक्योरिटी टूल्स वीडियो कालिंग
    बिना फोन अनलॉक किए इस्तेमाल करें गूगल असिस्टेंट, मिलीं नईं लॉक स्क्रीन सेटिंग्स गूगल असिस्टेंट
    कॉपीराइटेड कंटेंट को लेकर विवाद, गूगल प्ले स्टोर से हटाई गई यह भारतीय ऐप मोबाइल ऐप्स

    गूगल असिस्टेंट

    अलेक्सा को हर मिनट 'आई लव यू' बोलते हैं भारतीय यूजर्स, देते हैं शादी के प्रस्ताव टेक्नोलॉजी
    अब कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में नहीं होगी परेशानी, गूगल मैप्स से चलेगा पता गूगल मैप
    गूगल को टक्कर देने के लिए अपना सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है ऐपल इंग्लैंड
    अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट जैसा चैटबॉट बनाना चाहती है भारत सरकार टेक्नोलॉजी

    गूगल सर्च

    बड़ी स्क्रीन पर डार्क मोड में कर पाएंगे गूगल सर्च, चल रही टेस्टिंग गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025