NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / जियो ने बड़े इवेंट में लॉन्च किया सस्ता 'जियोफोन नेक्स्ट', ऐसे हैं फीचर्स
    अगली खबर
    जियो ने बड़े इवेंट में लॉन्च किया सस्ता 'जियोफोन नेक्स्ट', ऐसे हैं फीचर्स
    रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोन के बारे में जानकारी दी।

    जियो ने बड़े इवेंट में लॉन्च किया सस्ता 'जियोफोन नेक्स्ट', ऐसे हैं फीचर्स

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jun 24, 2021
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    रिलायंस जियो ने अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में आज नया जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च कर दिया है।

    कंपनी चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नए एंड्रॉयड डिवाइस के बारे में बताया, जिसे रिलायंस जियो और गूगल ने पार्टनरशिप में तैयार किया है।

    पिछले साल अनाउंस किए गए इस डिवाइस को मुकेश अंबानी और गूगल हेड सुंदर पिचाई ने लॉन्च किया।

    इसमें यूजर्स को एंट्री लेवल हार्डवेयर के साथ ऑप्टिमाइज्ड एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा।

    लॉन्च

    10 सितंबर से खरीदा जा सकेगा फोन

    इवेंट में मुकेश अंबानी ने कहा, "भारत में करीब 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं, जो पुरानी हो चुकीं 2G सेवाओं से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं क्योंकि इन यूजर्स के लिए बेसिक 4G स्मार्टफोन भी अफॉर्डेबल नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "पिछले साल सुंदर और मैंने बताया था कि गूगल और जियो साथ मिलकर नेक्स्ट-जेनरेशन, फीचर-रिच और बेहद अफॉर्डेबल स्मार्टफोन तैयार कर रहे हैं।"

    नए डिवाइस को 10 सितंबर को मार्केट में उतारा जाएगा।

    जानकारी

    दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    रिलायंस जियो के नए स्मार्टफोन से जुड़ी काफी जानकारी सामने आई है लेकिन इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। दावा है कि यह 'सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन' होगा।

    फीचर्स

    एंड्रॉयड का खास ऑप्टिमाइज्ड वर्जन

    जियोफोन नेक्स्ट को उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो 2G डिवाइसेज का इस्तेमाल बंद कर 4G नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं।

    बेहद कम कीमत वाले इस फोन में कस्टम एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जिसे गूगल ने खास तौर पर जियो के लिए तैयार किया है।

    स्मार्टफोन में प्री-लोडेड वॉइस असिस्टेंट और रीड-अलाउड ऑफ स्क्रीन टेक्स्ट और लैंग्वेज ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    साथ ही ऑगमेंटेड रिएलिटी (AR) फिल्टर्स सपोर्ट वाला कैमरा भी इसमें मिलेगा।

    अपडेट्स

    मिलते रहेंगे रेग्युलर एंड्रॉयड अपडेट्स

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने AGM 2021 में बताया, "जियोफोन नेक्स्ट को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के बेहद ऑप्टिमाइज्ड वर्जन के साथ इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे गूगल के साथ पार्टनरशिप में जियो ने खास तौर से इंडियन मार्केट के लिए तैयार किया है।"

    उन्होंने बताया कि पहले यह डिवाइस भारतीय मार्केट में इंट्रोड्यूस किया जाएगा और इसके बाद दुनिया के दूसरे मार्केट्स में भेजा जाएगा।

    जियोफोन नेक्स्ट को रेग्युलर एंड्रॉयड अपडेट्स भी मिलते रहेंगे।

    निवेश

    गूगल ने पिछले साल जियो में किया निवेश

    जुलाई, 2020 में जियो प्लेटफॉर्म को गूगल की ओर से 33,737 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश मिला था।

    यह गूगल के इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के साथ किया गया निवेश था और कंपनियां साथ आकर अफॉर्डेबल एंड्रॉयड फोन पर काम कर रही थीं।

    जियो इससे पहले 2017 में भी 4G कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट फीचर फोन लाई थी।

    वहीं, साल 2018 में इसके सक्सेसर के तौर पर जियोफोन 2 को QWERTY की पैड के साथ लॉन्च किया गया था।

    जानकारी

    शाओमी और रियलमी जैसी कंपनियों को टक्कर

    बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़े शेयर वाली रियलमी और शाओमी जैसी कंपनियों को जियो का नया स्मार्टफोन टक्कर दे सकता है। कई कंपनियां एंड्रॉयड OS के लाइट वर्जन के साथ एंड्रॉयड गो डिवाइसेज ऑफर करती हैं, लेकिन जियोफोन नेक्स्ट उनसे ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड और सस्ता होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिलायंस जियो
    गूगल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रिलायंस जियो

    एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो के नए प्लान्स हुए लॉन्च, बंद हुईं ये सुविधाएं एयरटेल प्लान
    जियो पे के जरिये पेमेंट कर सकेंगे जियो फोन यूजर्स, चल रही टेस्टिंग UPI
    ऑनलाइन ऐसे पोर्ट कराएं एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और जियो में अपना नंबर गूगल प्ले स्टोर
    जियो फाइबर के लिए मिल रहा 30 दिनों का फ्री ट्रायल, ऐसे उठाएं लाभ रिलायंस जियोफाइबर

    गूगल

    हाल ही में बंद किए टैब्स आसानी से देख पाएंगे क्रोम यूजर्स, नया अपडेट इंटरनेट
    गूगल असिस्टेंट से ट्रैक कर पाएंगे अपना फोन, मिले ढेरों नए फीचर्स गूगल असिस्टेंट
    गूगल अर्थ को तीन साल में सबसे बड़ा अपडेट, मिला वक्त में पीछे जाने का विकल्प गूगल अर्थ
    डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना एंड्रॉयड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025