NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: किसानों से युवाओं तक, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा ने किससे क्या वादा किया?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: किसानों से युवाओं तक, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा ने किससे क्या वादा किया?
    राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बनाम भाजपा का घोषणापत्र

    #NewsBytesExplainer: किसानों से युवाओं तक, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा ने किससे क्या वादा किया?

    लेखन नवीन
    Nov 21, 2023
    07:39 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान में विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले मंगलवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को नौकरी और किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने जैसे कई वादे किए हैं।

    इससे पहले भाजपा ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें राजस्थान की मतदाताओं से कई लोकलुभावन वादे किए गए थे।

    आइए राजस्थान के लिए इन दोनों ही प्रमुख पार्टियों के चुनावी वादों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    किसान

    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने, 2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कृषि ऋण देने, लंबित मुकदमे वापस लेने और जब्त कृषि भूमि पर जल्द सुनवाई करने का वादा किया है।

    इसी तरह भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से उनकी जब्त भूमि के बदले मुआवजा, गेहूं के लिए 2,700 रुपये प्रति क्विंटल MSP के अलावा कृषि भूमि जब्त न करने को लेकर अधिसूचना जारी करने का वादा किया है।

    #2

    युवा

    कांग्रेस ने युवाओं से 4 लाख सरकारी समेत 10 लाख नौकरियां पैदा करने और पंचायत स्तर पर नई भर्ती योजना का वादा किया है। इसके अलावा युवाओं के लिए राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजूबत किया जाएगा।

    इसकी तुलना में भाजपा ने युवाओं से 2.5 लाख नौकरियां देने, प्रत्येक मंडल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की तर्ज पर संस्थानों की स्थापना और राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू करने का वादा किया है।

    महिला

    महिला

    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिला सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे और सुरक्षा गार्ड लगाने, यौन उत्पीड़न के मामलों की त्वरित जांच और सहकारी संस्थानों और पुलिस में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का वादा किया है।

    इसके अलावा राज्य बसों में मुफ्त परिवहन और महिला मुखिया को 10,000 रुपये देने की घोषणा की है।

    भाजपा ने भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, लखपति दीदी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और महिला सुरक्षा संबंधित घोषणाएं की हैं।

    शिक्षा

    शिक्षा

    कांग्रेस ने शिक्षा गारंटी कानून लाकर राज्य में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 8वीं की बजाय अब कक्षा 12 तक मुफ्त शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया है।

    इसकी तुलना में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सभी स्कूली बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग, किताबें और ड्रेस के लिए सालाना 1,200 रुपये देने का वादा किया है।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निशुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने, निसंतान दंपति हेतु IVF और सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मुफ्त सुविधाएं बढ़ाने का वादा किया है।

    दूसरी तरफ भाजपा ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 40,000 करोड़ रुपये का बजट, 350 जन औषधि केंद्र, प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना और डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती का वादा किया है।

    अन्य

    रसोई गैस सिलेंडर समेत अन्य वादे

    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में छोटे व्यापारियों और युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने और रसोई गैस सिलेंडर को गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों को 400 रुपये में देने का वादा किया है।

    इसी तरह भाजपा ने भी BPL परिवारों के लिए सिलेंडर 450 रुपये, पर्यटन के विकास के लिए 800 करोड़ के निवेश और पेपर लीक रोकने के लिए विशेष जांच दल गठित (SIT) करने का वादा किया है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजस्थान चुनाव में 200 विधानसभा सीटों पर करीब 5.2 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की 2.5 करोड़ के करीब है।

    इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है और दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

    पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 73 और कांग्रेस ने 100 सीटें जीती थीं और यहां तभी से कांग्रेस की सरकार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    विधानसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    राजस्थान

    राजस्थान में 5,900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
    छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा, अब तक क्यों नहीं की शादी; जानें क्या जवाब दिया राहुल गांधी
    राजस्थान: टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए भाजपा नेता, कहा- साजिश रच मेरी राजनीतिक हत्या की गई भाजपा समाचार
    राजस्थान: जयपुर में खतरनाक पिटबुल कुत्ते ने व्यवसायी पर हमला किया, अस्पताल में भर्ती जयपुर

    विधानसभा चुनाव

    भाजपा ने 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियां तेज कीं, आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा समाचार
    भाजपा ने तोड़ा अपना नियम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की भाजपा समाचार
    राजस्थान: पानी की समस्या बताने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग राजस्थान
    चुनाव आयोग आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का करेगा ऐलान चुनाव आयोग

    कांग्रेस समाचार

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: इन 10 सीटों और चेहरों पर रहेगी सबकी नजर  शिवराज सिंह चौहान
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: अग्निवीर जवान को 'गार्ड ऑफ ऑनर' न मिलने से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?  पंजाब
    कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मस्ताल, जो शिवराज चौहान के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव? मध्य प्रदेश चुनाव

    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश: भाजपा काट सकती है 25-30 विधायकों का टिकट, नरोत्तम बोले- 5वीं सूची धमाकेदार होगी  मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: चुनाव से पहले भाजपा को झटका; मैहर विधायक ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी मध्य प्रदेश
    तेलंगाना: भाजपा सांसद का विवादित बयान, बोले- चंद्रशेखर राव और उनके बच्चे मरे तो लाखों दूंगा तेलंगाना
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक के बेटे ने थाने के अंदर दरोगा से की अभद्रता, गाली दी उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025