NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: भाजपा काट सकती है 25-30 विधायकों का टिकट, नरोत्तम बोले- 5वीं सूची धमाकेदार होगी 
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: भाजपा काट सकती है 25-30 विधायकों का टिकट, नरोत्तम बोले- 5वीं सूची धमाकेदार होगी 
    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की अगली सूची के धमाकेदार होने के संकेत दिए हैं

    मध्य प्रदेश: भाजपा काट सकती है 25-30 विधायकों का टिकट, नरोत्तम बोले- 5वीं सूची धमाकेदार होगी 

    लेखन आबिद खान
    Oct 12, 2023
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर सकती है। खबर है कि इसमें 25 से 30 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। ये वे विधायक हैं, जिनकी स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगे धमाके ही धमाके होने वाले हैं।

    बयान

    क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?

    बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "भाजपा की हर सूची धमाकेदार ही आ रही है। आगे भी हर सूची धमाकेदार ही होगी। आगे धमाके ही धमाके होने वाले हैं। दिवाली का त्योहार आने वाला है।"

    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस अत्यधिक कलह से जूझ रही है। जब भी सूची जारी होगी बेहद कलह होगी, इसलिए कांग्रेस सूची जारी नहीं कर रही है।"

    विधायक

    25 से 30 विधायकों का कट सकता है टिकट 

    मध्य प्रदेश की 94 सीटों पर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है। इनमें से 67 सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक भाजपा नेता ने कहा, "पार्टी को लगता है कि इन 67 में से करीब आधे विधायक सीट जीतने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से यहां नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

    बैठक

    15 अक्टूबर को हो सकता है नामों पर फैसला

    15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

    इस बैठक में मध्य प्रदेश की बची हुई 94 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर फैसला हो सकता है। खबर है कि बैठक में मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान के उम्मीदवारों पर भी मंथन हो सकता है।

    भाजपा

    136 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है भाजपा

    भाजपा ने 4 अलग-अलग सूची जारी कर मध्य प्रदेश की 136 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 6 सांसदों और 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है।

    भाजपा की चौथी सूची में राज्य के सभी मंत्रियों समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। चौथी सूची में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम हैं, जिन्हें बुधनी से उम्मीदवार बनाया गया है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक चरण, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरण में होंगे।

    सबसे पहले 7 नवंबर में मिजोरम विधानसभा चुनाव होगा और इसी दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव होगा।

    इसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव होगा।

    राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश चुनाव
    नरोत्तम मिश्रा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    मध्य प्रदेश

    इंदौर: कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में गार्ड ने 8 को गोली मारी, 2 की मौत इंदौर
    कई राज्यों में किसानों का प्रदर्शन, मुआवजे और प्याज से निर्यात शुल्क हटाने की मांग पंजाब
    अमित शाह को मल्लिकार्जुन खड़गे का जवाब, गिनवाए मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए काम अमित शाह
    मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, 4 नए चेहरों को मिल सकता है मौका शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश चुनाव

    मध्य प्रदेश का सियासी घमासान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा मध्य प्रदेश
    'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: दलित परिवार ने लगाया भाजपा को वोट नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी मध्य प्रदेश

    नरोत्तम मिश्रा

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले- फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर नजर रखेगी राज्य सरकार मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: खाने की चीजों में मिलावट करने पर अब हो सकती है उम्रकैद मध्य प्रदेश
    इंदौर में चूड़ियां बेच रहे मुस्लिम युवक की भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: गृह मंत्री की सब्यसाची को चेतावनी- विज्ञापन वापस न लिया तो होगा केस मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA ने क्यों लिया अर्नब-सुधीर समेत न्यूज एंकरों के बहिष्कार का फैसला? INDIA
    सनातम धर्म विवाद: भाजपा ने तेज किए हमले, विपक्ष को बताया हिंदू विरोधी  सनातन धर्म
    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किया बड़ा बदलाव, 71 प्रतिशत जिला इकाइयों के बदले अध्यक्ष उत्तर प्रदेश
    सनातन विवाद पर बोला मद्रास हाई कोर्ट- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब नफरती भाषण देना नहीं  मद्रास हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025