NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव 2024: आंध्र प्रदेश में TDP, ओडिशा में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव 2024: आंध्र प्रदेश में TDP, ओडिशा में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव की मतगणना भी जारी है

    विधानसभा चुनाव 2024: आंध्र प्रदेश में TDP, ओडिशा में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2024
    11:14 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आ रहे हैं।

    आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 126 सीटों पर आगे चल रही है। YSR कांग्रेस 23 सीटों पर आगे है।

    ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) 51 और भाजपा 75 सीटों पर आगे है। यहां बहुमत का आंकड़ा 74 है।

    आंकड़े

    रुझानों में क्या है स्थिति?

    खबर लिखे जाने तक ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से BJD 51, भाजपा 75, कांग्रेस 14, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) 1 और अन्य पार्टियां 2 सीटों पर आगे चल रही है।

    अगर रुझानों के अनुमान अंतिम परिणाम में बदलते हैं तो यहां भाजपा पहली बार सरकार बना सकती है।

    आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस 24, TDP 126, जन सेना पार्टी 18 और दूसरी पार्टियां 7 सीटों पर आगे है।

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश में NDA की सरकार बनना लगभग तय

    आंध्र प्रदेश में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की TDP और अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है। राज्य में NDA सरकार बनाता दिख रहा है। यहां TDP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    मौजूदा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस को खासा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार अनुमान जताया गया था कि राज्य में सत्ता बदल सकती है।

    नतीजे

    आंध्र प्रदेश में क्या थे पिछले चुनावों के नतीजे?

    आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के विधानसभा चुनाव में YSR कांग्रेस पार्टी ने रिकॉर्ड 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। TDP को 23 और JSP को एक सीट मिली थी और जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

    ओडिशा

    ओडिशा में क्या थे 2019 के नतीजे?

    2019 के विधानसभा चुनावों में BJD को 112 सीटें मिली थीं। भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को 9, CPIM को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

    BJD को करीब 45 प्रतिशत, जबकि भाजपा को करीब 33 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 प्रतिशत और अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिले थे।

    ओडिशा में नवीन पटनायक लगातार 24 साल से मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने यहां किसी को मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    ओडिशा
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    बीजू जनता दल (BJD)

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं डॉक्टर माधवी लता, जिनका चेनाब रेलवे ब्रिज निर्माण में रहा 17 साल का योगदान?  जम्मू-कश्मीर
    अक्षय कुमार की इन फिल्मों ने पहले वीकेंड छापे खूब नोट, 'हाउसफुल 5' किस पायदान पर? अक्षय कुमार
    IPL: खिताब जीतने वाली टीम से इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 650+ रन IPL रिकॉर्ड्स
    मणिपुर में भीड़ ने सरकारी कार्यालय जलाने की कोशिश की, पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह दिल्ली रवाना मणिपुर

    आंध्र प्रदेश

    लोकसभा चुनावों के अलावा 2024 में भारत में कहां-कहां विधानसभा चुनाव होने हैं? लोकसभा चुनाव
    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का साथ छोड़ेंगी बहन शर्मिला, कांग्रेस में होंगी शामिल- रिपोर्ट तेलंगाना
    आंध्र प्रदेश: टायर पंचर होने पर आमने-सामने से भिड़ीं 2 कारें, बच्चे समेत 3 की मौत सड़क दुर्घटना
    कौन हैं वाईएस शर्मिला और उनके शामिल होने से कांग्रेस को आंध्र में क्या फायदा होगा? जगन रेड्डी

    ओडिशा

    कौन हैं नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन, जो IAS अधिकारी से कैबिनेट मंत्री बने? नवीन पटनायक
    ओडिशा में 2,700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन सरकारी नौकरी
    ओड़िशा: धार्मिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का घर है भुवनेश्वर, जरूर बनाएं यहां घूमने का प्लान भुवनेश्वर
    ओडिशा: RBI कार्यालय से 2,000 के नोट बदलवाने के लिए मिल रहे 300 रुपये, भीड़ लगी भारतीय रिजर्व बैंक

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज राजस्थान
    मध्य प्रदेश चुनाव: नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल जीते मध्य प्रदेश
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कामारेड्डी में भाजपा प्रत्याशी का कमाल, KCR और रेवंत रेड्डी को हराया के चंद्रशेखर राव

    बीजू जनता दल (BJD)

    नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होंगी 5 गैर-NDA पार्टियां, BJD और YSR कांग्रेस शामिल जगन रेड्डी
    ओडिशा: नवीन पटनायक के 'उत्तराधिकारी' पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन हुए BJD में शामिल, जानें कौन हैं ओडिशा
    ओडिशा में भाजपा और BJD में गठबंधन लगभग तय, जानें किसे कितनी सीटें मिलेंगी ओडिशा
    ओडिशा में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी भाजपा और BJD, गठबंधन की बातचीत पर विराम ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025