NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में सियासी पिच पर पारिवारिक लड़ाई, कहीं पति-पत्नी तो कहीं चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में सियासी पिच पर पारिवारिक लड़ाई, कहीं पति-पत्नी तो कहीं चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला
    महाराष्ट्र में कई सीटों पर चाचा-भतीजे से लेकर पति-पत्नी तक आमने-सामने हैं

    महाराष्ट्र में सियासी पिच पर पारिवारिक लड़ाई, कहीं पति-पत्नी तो कहीं चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला

    लेखन आबिद खान
    Nov 10, 2024
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी पार्टियां एक-दूसरे पर परिवारवाद को बढ़ाने के आरोप लगा रही हैं, लेकिन कोई भी पार्टी इससे अछूती नहीं रही है।

    यही वजह है कि कई सीटों पर एक ही परिवार के सदस्य एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। एक सीट तो ऐसी है, जहां पति और पत्नी के बीच ही सियासी मुकाबला है।

    आइए जानते हैं महाराष्ट्र के सियासी मैदान में कैसे परिवार आमने-सामने हैं।

    बारामती

    बारामती में फिर पवार परिवार के बीच लड़ाई

    लोकसभा चुनाव के दौरान बारामती सीट काफी चर्चा में रही थी। तब यहां से भाभी-ननद के बीच मुकाबला था।

    अब विधानसभा चुनावों में भी पवार परिवार के सदस्य यहां आमने-सामने हैं। शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने यहां से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। उनका मुकाबला अपने चाचा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से होगा।

    अजित यहां से 7 बार के विधायक हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी हार गई थीं।

    कन्नड

    कन्नड में पति-पत्नी आमने-सामने

    कन्नड सीट से शिंदे गुट की शिवसेना ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं संजना जाधव को मैदान में उतारा है। संजना भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं।

    संजना के सामने उनके अलग रह रहे पति हर्षवर्धन जाधव निर्दलीय उतर गए हैं। इस तरह यहां पति-पत्नी के बीच सियासी मुकाबला हो गया है।

    हर्षवर्धन इस सीट से 2 बार विधायक रहे हैं और कई बार पार्टी बदल चुके हैं।

    भाई

    भाइयों की जोड़ी भी मैदान में

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख क्रमशः लातूर शहर और लातूर ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में हैं।

    इसी तरह भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे और नीलेश राणे भी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। नितेश शिवसेना (शिंदे) उम्मीदवार के तौर पर कुडल और नीलेश भाजपा उम्मीदवार के तौर पर कंकावली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    ठाकरे परिवार

    ठाकरे परिवार के कई सदस्य मैदान में

    शिवसेना (उद्धव गुट) के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से फिर मैदान में हैं। आदित्य को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संदीप देशपांडे और शिंदेसेना के मिलिंद देवड़ा से चुनौती मिल रही है।

    वहीं, उनके मामा वरुण सरदेसाई बांद्रा पूर्व सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

    आदित्य के चचेरे भाई और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित का ये पहला चुनाव है।

    बाप-बेटी की जोड़ी

    पिता-पुत्र की जोड़ी भी मैदान में

    पूर्व मंत्री गणेश नाइक भाजपा के टिकट पर ऐरोली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके बेटे संदीप शरद वाली NCP के टिकट पर बेलापुर से मैदान में हैं।

    इसी तरह मंत्री विजय कुमार गावित और उनकी बेटी हीना गावित भी मैदान में हैं। विजय नंदुरबार सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हिना अक्कलकुवा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रही हैं।

    परिवार के सदस्य

    एक ही परिवार के ये सदस्य भी मैदान में

    भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार और उनके छोटे भाई विनोद शेलार दोनों मुंबई की अलग-अलग सीटों से चुनावी मैदान में हैं।

    आशीष बांद्रा (पश्चिम) सीट से और विनोद मलाड (पश्चिम) सीट से उम्मीदवार हैं।

    इसी तरह भाजपा के संतुकराव हमबड़े नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार है, जबकि उनके भाई मोहनराव बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नांदेड़ दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

    कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के चलते नांदेड़ में उपचुनाव हो रहे हैं।

    चुनाव

    महाराष्ट्र में कब है चुनाव?

    महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। राज्य में 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए कुल 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

    महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं।

    महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को झारखंड और दूसरे राज्यों के उपचुनावों के साथ ही जारी किए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र की राजनीति
    शिवसेना समाचार
    उद्धव ठाकरे

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार हरियाणा
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन है महाबलेश्वर, जानिए यहां के प्रमुख आकर्षण पर्यटन
    कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए रवींद्र वसंतराव चव्हाण को उम्मीदवार बनाया कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में हुई गलतियों को महाराष्ट्र में नहीं दोहराना चाहती कांग्रेस, ये है योजना  कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों के नाम  भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र की राजनीति

    महाराष्ट्र: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- महाविकास अघाडी कब तक रहेगा, पता नहीं  शरद पवार
    शरद पवार छोड़ेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद, खुद किया ऐलान शरद पवार
    शरद पवार के NCP का अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान पर किस नेता ने क्या कहा?  महाराष्ट्र
    #NewsByteExplainer: शरद पवार ने छोड़ा NCP अध्यक्ष पद, जानिए अब तक कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर शरद पवार

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन महाराष्ट्र
    मनोहर जोशी: शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री, जिनका आया था मुंबई दंगों में नाम महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: प्रकाश अंबेडकर की पार्टी कर रही 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक अमित शाह

    उद्धव ठाकरे

    शिवसेना मामला: सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे की नैतिक जीत, लेकिन एकनाथ शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री  महाराष्ट्र
    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ने मांगा एकनाथ शिंदे का इस्तीफा, फडणवीस का पलटवार एकनाथ शिंदे
    #NewsBytesExplainer: शिवसेना मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ, फैसले के क्या मायने और आगे क्या? एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती  एकनाथ शिंदे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025